आज के समय में सबसे ज्यादा कमी सुकून और मानसिक शांति की है। जिसकी वजह हमारा ही स्ट्रेस, गुस्सा और गलत आदतें हैं। मगर अधिकतर शादीशुदा पुरुष इसके पीछे रिलेशनशिप को बड़ी वजह मानते हैं। मजाक में कह भी दिया जाता है कि वर्क लाइफ में बॉस और घर पर वाइफ कभी सुकून नहीं दे सकते। लेकिन ये सब मन का भ्रम है। क्योंकि आपका सुकून और मानसिक शांति आपके हाथ में ही है।
मुझे मानसिक शांति कैसे मिलेगी? मानसिक अशांति के कारण हमारे अंदर ही हैं। इसलिए सुकून पाने के लिए पुरुषों को अपने अंदर ही बदलाव करना पड़ेगा। मानसिक शांति पाने के लिए हर दिन इन कारगर टिप्स को आजमाएं।
स्वीकार्यता
मानसिक अशांति का कारण विपरीत स्थितियां होती हैं। जिन्हें हम बदलना तो चाहते हैं, लेकिन बदल नहीं पाते। यहीं से कलेश, गुस्सा और तनाव शुरू होता है। इसलिए जिन चीजों को बदलना आपके वश में नहीं हैं, उन्हें स्वीकार करें और समय पर छोड़ दें।
माफी
जब कोई व्यक्ति आपके साथ गलत करता है, तो हम उसके पीछे का कारण ढूंढने में लगे रहते हैं। जिसकी वजह से गुस्सा और आहत होते रहते हैं। हम सामने वाले की गलती के लिए उसे माफ नहीं करते और होल्ड करके रखते हैं। इसलिए लोगों को उनकी गलती के लिए माफ करना सीखें। इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
मेडिटेशन
मेडिटेशन यानी ध्यान लगाना कोई धार्मिक कार्य नहीं है। बल्कि यह हमारी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी है। ध्यान लगाने से हम विचारों को कंट्रोल करना सीखते हैं। जिससे नेगेटिव थॉट्स को दूर रखने में मदद मिलती है।
मी-टाइम
पुरुषों को मी-टाइम एक बेकार की चीज लगती है। भागदौड़ में वह अपने लिए समय नहीं निकालते। जिसके कारण उन्हें खुशी और मेंटल पीस नहीं मिल पाती। आपको जो भी चीजें अच्छी लगती हैं, हर दिन थोड़ा समय उसके लिए निकालें। यह आपके स्ट्रेस को दूर रखने के साथ अंदरुनी खुशी भी देगा।
लिखना
लिखना अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का बेहतरीन तरीका है। कई बार हम अपनी फीलिंग्स को दूसरों से शेयर करना सही नहीं समझते हैं या फिर हमारे पास ऐसा कोई नहीं होता। लेकिन यह काम सिर्फ एक डायरी कर सकती है। आप रोजाना अपनी डायरी में अच्छी और बुरी भावनाओं के बारे में लिखें। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा।
प्रकृति
दुनिया में सबसे ज्यादा सुकून और शांति सिर्फ प्रकृति से मिलती है। झरने या नदी की आवाज, खुली और साफ हवा, पेड़-पौधे आपके मन को स्थिर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना किसी पार्क में जा सकते हैं या फिर कुछ दिनों के लिए शांत और एकांत पहाड़ पर जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026