मुंबई: जब कुदरत की खूबसूरती और संगीत के सुरों का मिलन होता है, तो नजारा अलौकिक हो जाता है। मुंबई के ऐतिहासिक जिजामाता उद्यान (भायखला) में आयोजित 29वां मुंबई पुष्पोत्सव इस बार कुछ इसी जादुई अनुभव के साथ दर्शकों के बीच पहुँचा। बीएमसी (BMC) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी की थीम इस वर्ष पूरी तरह संगीत (Musical Theme) को समर्पित रही।
फूलों के वाद्ययंत्र और लता दीदी को याद
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फूलों से बने विशाल वाद्ययंत्र और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि रही। फूलों के जरिए संगीत की ऐसी सजीव प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया।
सितारों का जमावड़ा
इस पुष्प उत्सव में बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत, अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एकता जैन जैसे सितारों ने शिरकत की। अभिनेता रंजीत ने बीएमसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे खुद भी बागवानी के शौकीन हैं और फूलों से बने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स देखना उनके लिए एक नया अनुभव था। वर्षा उसगांवकर और एकता जैन ने भी बीएमसी के सुप्रिटेंडेंट ऑफ गार्डन, जितेंद्र परदेसी और उनकी टीम के समर्पण को सराहा।
जापान के साथ खास जुगलबंदी
इस वर्ष की एक अन्य विशेषता बीएमसी का जापान के साथ टाइअप है। प्रदर्शनी में जापानी बोन्साई प्लांट्स को प्रमोट किया जा रहा है, जो आगामी ग्रीन एक्सपो 2027 (जापान) की तैयारियों का एक हिस्सा है।
बीएमसी ने मुंबईकरों से अपील की है कि वे परिवार और बच्चों के साथ इस सुगंधित दुनिया का हिस्सा बनें, क्योंकि यह आयोजन न केवल मनोरंजन बल्कि प्रकृति और कला के संरक्षण का संदेश भी देता है।
-अनिल बेदाग/up18 news
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026
- यूपी के अस्पतालों में दवाओं की अंधेरगर्दी: 74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 रुपये में बिक रहा, एफएसडीए की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा - October 6, 2026
- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर - October 6, 2026