गुजरात के पोरबंदर में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात भारतीय रिज़र्व बटालियन (आईआरबी) के सैनिकों के बीच झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए.
पोरबंदर के कलेक्टर और ज़िला चुनाव अधिकारी एएम शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि “यह घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे हुई.”
उन्होंने बताया, “पोरबंदर के चुनाव केंद्र पर आईआरबी के जवानों के रहने की व्यवस्था की गई थी जो मणिपुर से गुजरात में चुनाव के लिए यहां आए हैं.”
“यहां मौजूद जवानों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक बढ़ गया. एक जवान ने एके-47 से फायरिंग कर दी जिसमें दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो घायल जवानों का इलाज जामनगर के अस्पताल में चल रहा है.”
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस और चुनाव अधिकारी अस्पताल पहुंचे. ये विवाद किस बात पर शुरू हुआ इसका पता अब तक नहीं चला है.
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों का दौर खत्म: सरकार ने नए धरना स्थलों की घोषणा की, रामलीला मैदान और बुराड़ी ग्राउंड हुए तय - October 12, 2026
- ’जीत का श्रेय खुद को, हार का ठीकरा EVM पर’: दिल्ली में विपक्षी मार्च से पहले सीएम योगी का जोरदार हमला - October 12, 2026
- यूपी की राजनीति में ‘चुनौती सियासत’ तेज: राजभर के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, बोले- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव - October 12, 2026