प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर 12 में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में बुधवार को आग लग गई। सुबह करीब सात बजे शिविर में एक साथ दो जगह पर आग लगी थी।
पश्चिमी हिस्से में लगी आग में दो टेंट जलकर राख हो गए जबकि पूर्वी हिस्से में लगाई गई साधु कुटिया से भी उसी वक्त धुआं उठने लगा। वहां मौजूद महिला श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकल गया। शिविर में दो जगहों पर आग लगने की घटना से लाखों का सामान जलकर राख हुआ। राहत की बात यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुच गयीं। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने फौरन आग पर काबू पा लिया। फायर विभाग के अधिकारी के मुताबिक साधु कुटिया में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करने की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ था। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी थी । हालांकि शंकराचार्य शिविर से जुड़े हुए लोगों ने इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि एक साथ दो जगहों पर आग लगना महज संयोग नहीं हो सकता। महाकुंभ के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा के मुताबिक फायर कर्मियों ने यहां सक्रियता दिखाई और आग पर तुरंत काबू पाया।
सेक्टर 12 के इसी शिविर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रोजाना धर्म संसद का आयोजन करते हैं। शिविर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रहते हैं।
साभार सहित
- डिजिटल सपनों की दर्दनाक आहुति: यूट्यूब चैनल के लिए बेची जमीन, विफल होने पर युवक ने स्टूडियो में लगाई आग - February 15, 2026
- Agra News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने खाया जहर, 5 लोगों पर 25 लाख मांगने का आरोप - February 15, 2026
- आगरा में सत्यकाम ट्रस्ट फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, सब-रजिस्ट्रार समेत 8 पर मुकदमा दर्ज - February 15, 2026