मुंबई। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई सुसाइड मामले में पुलिस ने ईसीएल फाइनेंस कंपनी समेत करीब पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. नितिन देसाई ने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कंपनी और कुछ लोगों के नाम लिए हैं.
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत एक रहस्य बनती जा रही है. शुरू में ये सामने आया कि आर्ट डायरेक्टर ने सुसाइड कर ली. लेकिन अब धीरे-धीरे तहकीकात में नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में FIR दर्ज कर दिया गया है. मामले में इससे पहले रायगढ़ की खालापुर पुलिस ने ADR दर्ज की थी. अब नितिन देसाई की वाइफ नेहा नितिन देसाई ने FIR दर्ज कराई है.
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या मामले में अब FIR दर्ज की गई है. ECL फाइनेंस कंपनी/एडलवाईज ग्रुप के पदाधिकारी सहित कुछ अन्य 5 लोगों के खिलाफ सेक्शन 306 और IPC 34 के तहत FIR दर्ज की गई है. नितिन देसाई मामले में पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग्स के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.
नितिन देसाई के अंतिम संस्कार में कई सारे स्टार्स और पॉलिटिक्स जगत से जुड़े लोग पहुंचे हैं. नितिन काफी समय से फिल्मों से जुड़े हुए थे और वे कई सारी सक्सेसफुल फिल्मों का हिस्सा रहे. वे अपनी माली हालत की वजह से परेशान चल रहे थे. नितिन के कुल 11 ऑडियो मिले हैं जिसमें उन्होंने सिलसिलेवाल ढंग से अपनी लाइफ के बारे में बताया है. इस दौरान उन्होंने इस फाइनेंस कंपनी का भी जिक्र किया है.
– एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026