अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। अभिनेत्री काव्या थापर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी की। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
काव्या थापर पर आरोप है कि वह शराब के नशे में थी और उन्होंने गाड़ी से एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। इसके बाद पुलिस से बदतमीजी भी करती नजर आई। उन्होंने अधिकारियों से गाली-गलौज भी की। काव्या थापर 26 वर्ष की है और उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद में वह शोबिज में आई।
काव्या थापर ने फिल्म तत्काल से डेब्यू किया था
काव्या थापर ने फिल्म तत्काल से डेब्यू किया था। यह एक शार्ट फिल्म थी। इसके बाद वह तेलुगू फिल्म इ माया पेरिमेतो में भी नजर आई थी। उन्होंने मार्केट राजा एमबीबीएस में भी काम किया है। काव्या थापर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।
काव्या थापर पर होटल से बाहर निकलने के बाद एक गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगा है
काव्या थापर पर मुंबई के होटल से बाहर निकलने के बाद एक गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने उनके साथ भी गाली गलौज की। उन्हें बड़ी मुश्किल से काबू कर पुलिस स्टेशन भेजा गया। इसके पहले बॉलीवुड के कई कलाकार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।
-एजेंसियां
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026