Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत सहित चार लोगों के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता जुम्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, दर्ज मुकदमे में चारों आरोपियों पर वफ्फ बोर्ड की जमीन खरीदने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता जुम्मा ने थाना शाहगंज में भाजपा युवा नेता गौरव राजावत और हरीश नेनवानी, राजू जैन और बलवा उर्फ घनश्याम मुलानी के खिलाफ वफ्फ बोर्ड की जमीन धरने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एडीजी आगरा से संपर्क किया, जिसके बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।
एडीजी राजीव कृष्ण की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे और आरोपियों में खलबली मच गई है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक - September 19, 2026
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026