AMU

17 October, 2021: जानिए देश-विदेश का इतिहास, अनिल कुम्बले, स्मिता पाटिल, AMU संस्थापक सर सैयद अहमद खां का आज जन्मदिन

BUSINESS ENTERTAINMENT INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL लेख

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाइव स्टोरी टाइम सौगात लेकर आया है। प्रतिदिन देश-विदेश का इतिहास और बड़ी हस्तियों के जन्मदिन के बारे में जानकारी दी जा रही है। ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपके बहुत काम की जानकारी है। सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए तो अत्यधिक उपयोगी है।

आज के दिन का इतिहास

1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1888 – वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

1933 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

2003 – चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।

2004 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

2007 – आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

आज विशिष्ट व्यक्तित्व जन्मदिन

1817 – सर सैयद अहमद ख़ाँ, अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक।

1877 – सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत।

1892 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री।

1923 – शिवानी- सुप्रसिद्ध [उपन्यासकार]

1929 – चंद्रशेखर रथ – ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार।

1931 – एस. सी. जमीर – नागालैंड के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री रहे हैं।

1936 – दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1955 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1970 – अनिल कुंबले, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

Dr. Bhanu Pratap Singh