डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. Bharat. उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैन समाज को 4 एकड़ जमीन दे रहे थे। दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज को बुलाया गया। श्वेताम्बर समाज में मतभेद हो गया। इस पर जमीन दिगंबर समाज को दे दी गई। श्वेताम्बर जैन समाज में मतभेदों का यह अद्भुत नमूना है।
2500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करते नेपाल होते हुए आगरा आए आचार्य श्री विश्व रत्न सागर महाराज ने यह जानकारी अपने प्रवचनों में दी। पारस पर्ल्स अपार्टमेंट, लोहामंडी में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं के बीच उन्होंने पूरी बात इस प्रकार बताई-
योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर मैं गोरखपुर में रुका। योगी जी ने कहा कि मैं पही बार श्वेताम्बर जैन साधु से मिल रहा हूँ। अयोध्या में जैन समाज को जगह देंगे। इस बारे में प्रधानमंत्री का निर्देश आया है। यह बात चुनाव के समय की है। दिगंबर और श्वेताम्बर जैन समाज के लोग बुलाए गए। दिगंबर जैन समाज एकजुट था लेकिन श्वेताम्बर जैन समाज में मतभेद के चलते विरोध शुरू हो गया। यहां तक कहा कि इन्हें जमीन दी तो हम विरोध करेंगे। ऐसे में क्या करते, दिगंबर समाज को जमीन दे दी।
आचार्य विश्व रत्न सागर महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्वेतांबर जैन समाज से जुड़े हैं। जैन उपाश्रयों में रहे हैं। वे नमोकार मंत्र, सामयिक, वंदन जानते हैं। वे यह तो कह नहीं सकते थे कि श्वेतांबर जैन समाज को जमीन दे दो। दिगंबर समाज के लोग एकजुट होकर आए तो जमीन दे दी। श्वेतांबर समाज के लोग एकजुट हकर आएंगे तो उन्हें भी जमीन दे देंगे।
उन्होंने बताया के समाज के कुछ लोग निजी स्वार्थों को लेकर काम कर रहे हैं। इसी कारण अयोध्या में जो जमीन श्वेतांबरों को मिलनी थी, वह दिगंबरों को मिल गई। यह बड़ी दर्दनाक स्थिति है। मैंने तो अपना सिर कूट लिया। योगीजी ने कहा कि श्वेतांबर समाज को एकजुट करो तो मैंने कहा कि करूंगा, लेकिन यह संभव नहीं है। इस पर चिंतन की जरूरत है।
संपादक बृजेंद्र लोढ़ा के संचालन में यह कार्यक्रम जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ने कराया। गौतम प्रसादी के लाभार्थी दिनेश कुमार, रोबिन कुमार छजलानी रहे। श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन, विजय सेठिया, स्थानकवासी समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, सुनील कुमार जैन, कमलंचद जैन, संदेश जैन, कीर्ति लोढ़ा, दुष्यंत जैन, दिनेश चौरड़िया, केके कोठारी, सुशील जैन, अशोक कोठारी, प्रमोद, गौरव ललवानी, विनीत गोलेछा, शैलेंद्र बरड़िया, दीपक धारीवाल, अंकित पाटनी, पारस पर्ल्स के स्वामी मुकेश जैन, मोहित वोहरा समेत बड़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाएं उपस्थित थे।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026