यूपी के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में सोमवार को कूलर बनाने की फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई है। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया जा रहा। बचाव-राहत कार्य जारी है। मौके पर आग को बुझाने के लिए आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहार अनुमान लगाया जा रहा है कि आग वायरिंग में फॉल्ट के कारण लग सकती है। इसके साथ ही अभी तक आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है। पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हबीबपुर-सुथ्याना रोड पर दादरी निवासी अजय कुमार गर्ग की एक कूलर बनाने की फैक्ट्री स्थित है। सोमवार दोपहर अचानक कंपनी के पिछले हिस्से में आग लग गई, और कुछ ही देर में आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसीपी सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
दमकल टीम ने पास की कंपनियों की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने आसपास की दो और कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। अभी भी आग में काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर 20 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
पुलिस ने इलाके के सभी फैक्ट्रियों का खाली करा लिया है। आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। कुल तीन फैक्ट्रियां आग की चपेट में जलकर खाक हो गई। मौके पर डीसीपी सेंट्रल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कोई व्यक्ति फंसा नहीं है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
आग लगने की वजह से दमघोटूं हुई ग्रेटर नोएडा की हवा
आग को लेकर बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां मौजूद है और बचाव कार्य जारी है लेकिन धुएं के गुबार देखने के बाद निश्चित तौर पर लोगों का दिल कांप उठा। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल दमकल की 26 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं आग कैसे लगी और इस पर जांच जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक कूलर कंपनी के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर दूर-दूर तक देखने को मिल रहा है।
साभार सहित
- श्री भावनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में मासपरायण श्रीरामचरितमानस का सप्तम सोपान संपन्न, प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ गूंजा पूरा परिसर - August 24, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पवित्रा एकादशी उत्सव, ठाकुर श्याम बिहारी जी का हुआ मनोहारी श्रृंगार - August 24, 2026
- आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर में 1 सितंबर से सजेगा 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 11 किलो की सतरंगी पोशाक और निशान यात्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र - August 24, 2026