Live Story Time
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। एमपी सरकार की अनुमति मिलने के बाद एक महिला पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) का सालों पुराना सपना सच होने वाला है। पिछले कई सालों से अनुमति की गुहार लगा रही महिला पुलिस आरक्षक को उसकी मांग के अनुरूप (सेक्स चेंज) लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति आखिरकार मिल ही गई है।
एमपी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने सेक्स चेंज करने का एक प्राथना पत्र विभाग में सौंपा था। इस मामले में विभाग ने विधि विभाग से भी सलाह ली थी। सेक्स चेंज से जुड़े इस मामले में प्राप्त सुझावों के बाद महिला पुलिस आरक्षक लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्रदान कर दी। महिला रतलाम जिला पुलिस बल में आरक्षक के तौर पर तैनात है।
- आगरा से रवाना हुई द्वितीय अर्जी डाक निशान यात्रा: ‘हारे के सहारे’ के जयघोष से गूंजा ट्रांस यमुना क्षेत्र, 13 को सीकर में सजेगा दरबार - September 9, 2026
- आगरा विश्वविद्यालय के केएमआई में ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव’ की औपचारिक उद्घोषणा: कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा — स्कूली शिक्षा में 10वीं तक संस्कृत का अध्ययन हो जरूरी - September 9, 2026
- ब्रज का सितारा अब लंदन में चमकेगा: जीएलए मथुरा के रौनक उपमन्यु करेंगे बैरिस्टर की पढ़ाई - September 9, 2026