alka singh NTA

आया सावन झूम केः तस्वीरों में देखिए रंगारंग कार्यक्रम, 3 वर्ष की ऋत्वी शर्मा ताज ग्रीन प्रिंसेज एवं निधि बेदी ताज ग्रीन क्वीन

ENTERTAINMENT NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. नटरांजलि थिएटर आर्ट्स (एनटीए) आगरा के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं उत्सव ताज रेन फेस्टिवल ‘आया सावन झूम के’ का आयोजन किया था। इसका समापन समारोह सिकंदरा स्थित बाज़ार कैफे में किया गया। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।3 वर्ष की ऋत्वी शर्मा को ताज ग्रीन प्रिंसेज एवं निधि बेदी को ताज ग्रीन क्वीन चुना गया।

इन्होंने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध डायटीशियन डॉ. रेनुका डंग ने किया। उद्घाटन सत्र में शामिल हुए डॉ. हृदेश चौधरी, डॉ. नेहा सक्सैना, रोहित कात्याल, अमित खत्री, राजेश अग्रवाल। गणमान्य अतिथियों में राष्ट्रीय कवि पवन आगरी, समाजसेवी नसीम अहमद, इकबाल, अवनीश अरोरा, मोहित कात्याल। विशेष उपस्थिति रही इंद्रा सारस्वत, रेनु गर्ग, मधु शर्मा, हरीश लालवानी, प्रिया श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, साजिद, पवन कोरियोग्राफर, रितिका अत्री, तृशला अत्री।

इन बच्चियों ने मचाया धमाल।

रंगारंग कार्यक्रम

रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में मध्यप्रदेश की कलाकार वाणी पाठक एवं नित्या पाठक ने कथक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर धूम मचाई। बाल कलाकार खुशनव खिरवार ने राधा रानी के रुप में आकर्षक नृत्य किया। संवाद सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। नन्हीं ऋत्वी शर्मा ने नृत्य किया। मान्या, आराध्या, अदिति आदि ने भी नृत्य प्रस्तुति दी ।

ये हैं टॉप 20 प्रतिभागी

सर्वश्रेष्ठ 20 प्रतिभागियों में चयनित हुए मान्या शर्मा, आराध्या खंडेलवाल, दीया रामलानी, सृष्टि सारस्वत, देबाद्रीता भट्टाचार्य, महुआ तालुकदर, वाणी पाठक, दिशिका छावड़ा, अनिंदिता शाक्य, तोयषी घिल्डियाल, रिद्धि बंसल, सुधि सक्सैना, सान्वी खुराना, वैष्णवी भुयान, चन्द्रमित्रा डेका, मुनिन्द्र सहारिया, कृति भारद्वाज, प्रियांशु गौतम। आयोजक अलका सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आगरा के अलावा भारत के अनेक प्रांतों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से सभी विधाओं में से सर्वश्रेष्ठ 20 टेलेंट को चुना गया।

अलका सिंह, रेनुका डंग, डॉ. हृदेश चौधरी और रोहित कत्याल ने किया शुभारंभ।

निर्णायक मंडल

सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में वर्चुअल शामिल हुए बांग्लादेश से फातिमा तुह जो़रा एवं लकी सरकार, कनाडा से सिंगर श्रीजीत चौधरी, नेपाल से सुदर्शन राजोपाध्याय, बंगाल से अर्पिता बिस्वास एवं आगरा से अवनीश अरोरा। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किया संस्था निदेशक अलका सिंह ने। सहयोग किया रेखा साहनी ने। व्यवस्था संभालीं लालाराम तैनगुरिया, एस.के. बग्गा, हरी सिंह गहलौत, रेखा साहनी एवं अविनाश गुप्ता ने।  

शास्त्रीय नृत्य ने हर किसी को मोह लिया।
Dr. Bhanu Pratap Singh