देश की सबसे बड़ी बर्गर चेन रेस्टोरेंट मैकडोनाल्ड्स पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ा एक्शन लिया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट पर ये कार्रवाई की गई है। इस आउटलेट में मैकडॉनल्ड्स के बर्गर (Burger) में रियल चीज (Cheese) की जगह फेक चीज का इस्तेमाल होता पाया गया है। FDA ने इस मामले में कंपनी को फटकार लगाई है। एफडीए के निरीक्षण में पता चला कि प्रोडक्ट्स में जिस चीज को लिखा है वो इंग्रीडिएंट इस प्रोडक्ट में नही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आउटलेट में ‘चीज’ के नाम पर ग्राहकों से ठगी की जा रही थी। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने के लिए मैकडॉनल्ड्स को दोषी ठहराया है। एफडीए ने अहमदनगर में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आरोप है कि मैकडॉनल्ड्स ने सही जानकारी दिए बिना पनीर एनालॉग्स का इस्तेमाल किया, जिससे ग्राहक यह सोचकर गुमराह हुए कि वे असली पनीर खा रहे हैं।
सेहत के लिए नुकसानदायक
रिपोर्ट के मुताबिक पनीर एनालॉग्स को पारंपरिक डेयरी पनीर के स्वाद और बनावट को दोहराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एफडीए का दावा है कि मैकडॉनल्ड्स खाद्य लेबल या इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर पनीर एनालॉग्स के उपयोग का खुलासा करने में असफल रहा है। इससे ग्राहकों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इस आउटलेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कहीं भी पनीर के एनालॉग्स का कोई उल्लेख नहीं मिला।
‘चीज़ नगेट्स’, ‘चीज़ी डिप’ और ‘चीज़बर्गर’ जैसी वस्तुओं को पनीर होने का संकेत दिए बिना इस तरह लेबल किया जा रहा था। फूड रेगुलेटर ने कहा कि कंपनी ने लोगों को गुमराह किया, इसलिए कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई की मांग
मैकडॉनल्ड्स विवाद पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने उपभोक्ता मामले को सचिव रोहित कुमार सिंह और FSSAI से तुरंत एक्शन लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि मैकडॉनल्ड्स के देश में सभी ऑपरेशन्स पर बैन लगा दिया जाए क्योंकि किसी दूसरी जगहों पर भी कच्चे माल में मिलावट हो सकती है। ये लोगों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है, जिससे जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
-एजेंसी
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- सिंगापुर से गूँजा जेवर का नाम: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले महीने पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - February 24, 2026