यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे आज एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। बीएसई सेंसेक्स कारोबाार के दौरान 2,000 अंक तक गिर गया। दोपहर बाद 1.25 बजे यह 1949.76 यानी 3.41% गिरावट के साथ 55,282.30 पर ट्रेड कर रहा था एनएसई का निफ्टी भी 602.25 अंक यानी 3.53% की गिरावट के साथ 16,461 अंक पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर हैं। टाटा स्टील को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शुरुआती कारोबार में इसमें 3.81 फीसदी तक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट्स में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान पर है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा चार फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी पीएसीबी, आईटी और ऑटो मेटल में भी 3.5 फीसदी गिरावट आई है। दूसरे सभी इंडेक्स दो फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी एनर्जी, ऑटो, पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर 200-DMA स्तर के नीचे पहुंच गए हैं।
कच्चा तेल 100 डॉलर के पार
बीएसई पर 2,578 शेयरों में गिरावट आई है जबकि केवल 270 शेयरों में तेजी दिख रही है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। ब्रेंट की कीमत 100.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई जबकि डब्ल्यूटीआई 95.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
-एजेंसियां
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026