बड़ी फिल्मी हस्तियों में शुमार आयुष्मान खुराना कल यानी 23 फरवरी को देर रात बाबा महाकाल के दर्शन करने विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए व आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ स्टाफ के अन्य लोग भी शामिल थे। सभी बाबा की भक्ति में भी लीन दिखाई दिए। बाबा महाकाल के दर्शन करने देश विदेश से कई बड़े वीआईपी का आना जाना लगा रहता है। इसी क्रम में कल देर रात सुप्रसिद्ध फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना बाबा महाकाल के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे।
आयुष्मान खुराना ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर दर्शन किया। पूजन दिनेश गुरु और पंडित राम गुरु ने संपन्न करवाया। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। आयुष्मान खुराना के साथ उनका पूरा स्टाफ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिया। यहां उन्होंने तिलक लगवाया व जय श्री महाकाल का दुपट्टा भी पहना।
फैंस ने आयुष्मान को घेरकर सेल्फी ली
बाबा महाकाल का पूजन अर्चन दर्शन करने के बाद आयुष्मान खुराना नंदी हॉल मे पहुंचकर नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान अपने चाहने वालों के साथ फोटो भी खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान, उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था की काफी सराहना भी की। आयुष्मान के मंदिर पहुंचते ही उनके चाहने वालो को भी उन्होंने काफी समय दिया और उनके साथ फोलो भी खिंचवाए व ओटोग्राफ भी दिए।
-एजेंसी
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026