लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस बीच, कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, उस पर कोई नहीं बैठना चाहता है। फारूक अब्दुल्ला को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्ण ने बड़ा दावा किया।
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला साहब राम भक्त हैं, वो बहुत जल्द ही बड़ा फैसला करेंगे। मेरा यकीन है कि अब्दुल्ला साहब एनडीए का हिस्सा बन जाएंगे। भारत-कश्मीर के हित में उन्हें ये फैसला ले लेना चाहिए। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये गठबंधन चोरों की जमात है। फारूक अब्दुल्ला साहब चोरों की जमात में नहीं रह सकते हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है और जिसके कैप्टन राहुल गांधी हों तो उस जहाज पर कोई नहीं बैठना चाहेगा। सब एक-एक कर छलांग लगा देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देखिएगा क्या होगा। कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये तो वही बता सकते हैं। मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को सही बताया। कहा कि मायावती ने लोगों का मूड भांप लिया है।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026