Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। 7 दिन में लगातार 5वीं हत्या, खेत पर गये किसान की हत्या कर दिये जाने की एक और घटना घटी है। यह इस तरह की लगातार दो दिन में दूसरी हत्या है। मथुरा जनपद में सात दिन में यह पांचवीं हत्या है। इससे पहले 16 दिसम्बर को यमुना एक्सपे्रस वे के राया कट और गोवर्धन के गैस्ट हाउस में दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। 19 दिसम्बर को कोसीकला में गोली मार कर कार सवार महिला की हत्या हुई थी। सोमवार को नौहझील क्षेत्र में पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को बल्देव क्षेत्र में किसान का शव पड पर लटका मिला।
जिस तरह से शव लटका हुआ था उस तरह से कोई फांसी लगा ही नहीं सकता
थाना बलदेव क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गांव अकबरगड़ी निवासी किसान का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। गांव अकबर गड़ी निवासी 65 वर्षीय किसान डालचंद मंगलवार तड़के फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। सुबह तकरीबन छह बजे उनका बेटा कुलदीप खेत पर पहुंचा तो उसने देखा पिता का शव पेड़ से लटका हुआ है। किसान डालचंद का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के पुत्र कुलदीप सिंह और नेत्रपाल सिंह का आरोप है कि डालचंद को मारकर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। शव साफी से लटका मिला है। जमीन से उसकी ऊंचाई एक फीट से भी कम है। पेड़ भी ज्यादा मजबूत नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुत्रवधु सुशीला का कहना था कि घटना मेरे घर के पीछे ही खेत में हुई है। पहले देवर और उसके बाद देवरानी देखने पहुंची। करीब साढे पांच बजे उनका शव एक छोटे पेड पर लटका हुआ था। जिस तरह से उनका शव लटका हुआ था उस तरह से कोई फांसी लगा ही नहीं सकता है।
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026