जिला और महानगर में दो-दो नामों पर चल रही चर्चा, 28 लोग दावेदार
रक्षाबंधन के बाद घोषणा होने के संकेत मिले, तगड़ी लामबंदी की जा रही है
जिलाध्यक्षों का कार्यकाल 30 जून 2024 तक बढ़ाया, इसलिए नियुक्ति होगी
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा बीरबल की खिचड़ी जैसी हो गई है। बार-बार तारीख बढ़ाई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि रक्षाबंधन त्योहार के बाद घोषणा कर दी जाए। आगरा की बात करें तो भाजपा जिलाध्यक्ष पद के कुछ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) के अधिकारियों की एंट्री हो गई है। इससे अन्य दावेदारों के दिलों की धड़कन बढ़ गई है।
वैसे जिलाध्यक्षों का कार्यकाल 30 जून, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इस कारण यह भी कहा जा रहा है कि सभी 75 जिलों में बदलाव नहीं किया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही बदलाव किया जाना है। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जहां आवश्यक समझा जाएगा, वहीं बदलाव की बात कही जा रही है। अब चुनाव हैं तो जातिगत समीकरण भी बैठाए जाएंगे। इसलिए इस बार नियुक्ति की जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद जिलाध्यक्षों का बाकायदा चुनाव होगा। इसलिए कोई अध्यक्ष नियुक्त हो भी गया तो उसे 10 माह बाद चुनाव का सामना करना पड़ेगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 13 और जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 दावेदार हैं। लखनऊ से छन-छनकर आ रही सूचनाओं को देखें तो महानगर में दो और जिले में तीन दावेदारों के बीच रस्साकसी चल रही है। जिलाध्यक्ष के लिए एसे व्यक्ति का नाम भी चल रहा है, जिसके लिए कुछ आईपीएस अधिकारी सिफारिश कर रहे हैं। भाजपा में यह एकदम नई बात देखी जा रही है। आमतौर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक पचड़े में नहीं पड़ते हैं। इस बार ऐसा हो रहा है। भाजपा के बड़े नेताओं के फोन करके एक व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए कहा जा रहा है। आजकल सब जानते हैं कि सरकार अधिकारियों की बात गंभीरता के साथ सुनती है। इस कारण पेंच फँसता नजर आ रहा हैय़
आगरा महानगर अध्यक्ष पद के लिए भानु महाजन (वर्तमान अध्यक्ष) और डॉ. अवधेश रावत के बीच मुकाबला माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रशांत पौनिया और सुग्रीव सिंह चौहान के बीच रस्साकसी है। ये नाम भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे हैं और इसी आधार पर उल्लेख किया गया है। हमारे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह नई भाजपा है। किसने कितना काम किया या बिलकुल काम नहीं किया, इससे किसी को कोई अंतर नहीं पड़ता है।
जिलाध्यक्ष पद की महत्ता इतनी है कि बृज क्षेत्र में पदाधिकारी रहे लोग भी दावेदारी कर रहे हैं। इसका कारण यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आधारित पार्टी है। इसी कारण कई विधायक अपनी पसंद के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के लिए लामबंदी कर रहे हैं। देखते हैं किसे सफलता मिलती है।
भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष दावेदार
भानु महाजन
राजकुमार गुप्ता
बसंत गुप्ता
टीएन अग्रवाल
वीरेंद्र अग्रवाल
प्रदीप अग्रवाल पार्षद
यादवेंद्र शर्मा
अवधेश रावत
ऋषि उपाध्याय
अश्वनी वशिष्ठ
संतोष कटारा
हेमेंद्र शर्मा
नवल तिवारी
भाजपा आगरा जिलाध्यक्ष दावेदार
गिर्राज सिंह कुशवाह
श्याम भदौरिया
संजय चौहान
राम कुमार शर्मा
मधुसुदन शर्मा
राम सकल गुर्जर
ऋषि उपाध्याय
प्रशान्त पौनिया
सत्यदेव दुबे
बबलू लोधी
डॉ. रामेश्वर सिंह
हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट
संतोष कटारा
सोनू चौधरी
सुग्रीव सिंह चौहान
आगरा में कौन बनेगा भाजपा का महानगर और जिला अध्यक्ष, देखें दावेदारों की नई सूची
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026