देश में ईद-उल-फितर के मौके पर आतंकियों ने एक बार फिर शांति भंग करने की कोशिश की है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। छिपे आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी का शव पुलवामा शहर से दो किमी दूर फ्रैसीपोरा गांव में मुठभेड़ स्थल पर पड़ा है। पुलिस ने कहा, ऑपरेशन अभी भी जारी है।
गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और पुलिस ने गुरुवार तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक आतंकी को मार गिराया गया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी जारी है।
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026