ईद के दिन आज सुबह-सुबह सलमान खान अपने चाहने वालों को ईदी दे दी है। उनकी नई फिल्म ‘सिकंदर’ अनाउंस हो गई है, जोकि अगले साल ईद पर रिलीज होगी। जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस साथ मिलकर ‘सिकंदर’ लेकर आने जा रहे हैं।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक!’
तीन महारथी आएंगे साथ
मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान खान की अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस फिल्म में तीन महारथी साथ आने वाले हैं, सलमान, साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस। ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इनकी जोड़ी ने ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘किक’ और कई अन्य ऐसी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, ‘किक’ के बाद इनके साथ आने का इंतजार किया जा रहा था, जोकि अब खत्म होने वाला है।
एआर मुरुगदॉस ने बनाई है ‘गजनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म
दूसरी तरफ एआर मुरुगदॉस ने आमिर खान की ‘गजनी’ जैसी फिल्म बनाई है। वो ‘हॉलीडे: ए सोल्डर इस नेवर ऑफ ड्यूटी’ और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ही कई हिट देने के लिए जाने जाते हैं।
सलमान की अपकमिंग मूवीज
सलमान को पिछले साल ‘टाइगर 3’ फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखा गया। YRF (यशराज फिल्म्स) के स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। उनकी अगली फिल्मों में करण जौहर के साथ ‘द बुल’ और शाहरुख खान संग ‘टाइगर वर्सेस पठान’ शामिल है।
हालांकि, करण संग सलमान की फिल्म को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि फिलहाल इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
-एजेंसी
- आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन का बड़ा ऐलान: 2 अक्टूबर से शुरू होगा “ज्ञानेश कुमार हटाओ, संविधान बचाओ” सत्याग्रह - September 26, 2026
- SIR विवाद पर NDA में उठी स्पष्टीकरण की मांग: चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और टीडीपी ने चुनाव आयोग से जनता के संशय दूर करने को कहा - September 26, 2026
- स्कूल के दिनों की 5 साल की कड़ी ट्रेनिंग: फिल्म ‘जातस्य मरणं ध्रुवम्’ में जमकर काम आ रहा है शीना चौहान का मार्शल आर्ट्स का हुनर - September 26, 2026