आगरा: उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल को अगले माह फरवरी से दो और ट्रेनें मिलने जा रही हैं। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली के लिए चलेगी। दूसरी ट्रेन लखनऊ के लिए होगी। ये दोनों ही ट्रेनें इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी। ये ट्रेनें 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगी। इनमें से एक ट्रेन का परीक्षण भी जल्द होने जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो का संचालन शुरू किया जा रहा है। देश के पहले सेमीहाईस्पीड ट्रैक में इसके संचालन की तैयारी चल रही है।
वंदे मेट्रो ट्रेन में 14 से 15 कोच होंगे। अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इसमें दस प्रतिशत किराया अधिक होगा, लेकिन सीट आरामदायक होंगी। यह दोनों ट्रेनें इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी। ट्रेनों के फेरे भी बढ़ सकते हैं, जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026