आगरा: किशोरियों व महिलाओं को माहवारी आने के दौरान कई तरह की दुश्वारियों से जूझना पड़ता है। असहनीय दर्द और बुखार के साथ रीति-रिवाज भी मुसीबत बन जाते हैं। जागरुकता के अभाव में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने पर कई तरह की बीमारियां भी चपेट में ले लेती हैं। इसके लिए सावधानी बरतकर समस्याओं से बचा जा सकता है। 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस को मनाया जाएगा। इस बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महिलाओं को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माहवारी के समय महिलाएं अपवित्र मानी जाती हैं। खाना बनाने से लेकर विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजनों से दूर रखा जाता है। उन्हें कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को सबसे ज्यादा दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है। इससे बचाव के लिए हमें उनसे खुलकर बात करना चाहिए। इस समय पर महिलाओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गांव की महिलाएं आज भी कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। लगातार कपड़े का प्रयोग करने और समय से बदलाव नहीं करने पर कई तरह की बीमारियां होने की संभावना रहती है। संक्रमण के साथ लिकोरिया (योनि से सफेद रंग का स्राव ) तक की दिक्कत होने की संभावना बनी रहती है।
डीईआईसी मैनेजर रमाकांत शर्मा ने बताया कि अधिकतर ग्रामीण इलाकों में महिलाएं प्रयोग किया सेनेटरी पैड या कपड़े को घर के कूड़ेदान में फेंकने के बजाये बाहर फेंक देती हैं। इससे वातावरण प्रदूषित होने के खतरे के साथ बीमारी होने का डर रहता है।
जिला महिला अस्पताल की अर्श काउंसलर रूबी बघेल ने बताया कि माहवारी को लेकर शर्म करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि महिलाओं को इस पर खुलकर बात करना चाहिए। सेनेटरी पैड के प्रयोग के लिए जागरुक करना चाहिए | उन्होंने बताया कि कपड़े का इस्तेमाल बुरा नहीं है, बस उसे सही तरीके से करना चाहिए। सैनिटरी पैड का सही प्रबंधन भी जरूरी है।
इन बातें का रखें माहवारी के समय ध्यान
- कपड़ा या सेनेटरी पैड हो, उसे चार से छह घंटे के अंदर अवश्य बदल दें।
- इस बीच हाथों का विशेष ध्यान रखें, पैड बदलने से पहले व बाद में हाथ धोएं
- माहवारी के दौरान प्रतिदिन नहाएं और अपने आप को साफ-सुथरा रखें।
- अंतः वस्त्र साफ व सूखे हुए होने चाहिए।
- उपयोग किए हुए सैनिटरी पैड का उचित निस्तारण करें।
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026
- आगरा में लोधी समाज की नई टीम ने संभाली कमान, सामाजिक उत्थान को मिलेगी नई रफ्तार - September 6, 2026