Skip to content
Thursday, March 12, 2026
  • Contact Us
  • Advertise Tariff
  • Donation
  • Log In
Live Story Time

Live Story Time

एक सकारात्मक पहल

  • Home
  • INTERNATIONAL
    • Education/job
      • NATIONAL
  • REGIONAL
    • VIRAL
    • Crime
    • LITERATURE
    • INTERVIEW
  • POLITICS
    • Election
  • HEALTH
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • RELIGION/ CULTURE
  • SPORTS
site mode button
dr vijay kishor bansal

जाने-माने समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल को “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि अवॉर्ड-

INTERNATIONAL
September 25, 2022September 25, 2022Dr. Bhanu Pratap Singh

समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का पूरे भारत में प्रतिनिधित्व कर रहे

कोरोना काल में अन्नदाता के रूप में प्रसिद्ध हुए, 25 संस्थाओं के ट्रस्टी

कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के लिए भी समर्पित, किए हैं अनूठे काम

 

Agra, Uttar Pradesh, India. डॉ. विजय किशोर बंसल 25 संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। वे कोरोना काल में अन्नदाता के रूप में प्रसिद्ध हुए। यह क्रम आज भी जारी है। डॉ. विजय किशोर बंसल समाजसेवा के क्षेत्र में बृज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूरे भारत में कर रहे हैं। तीन देशों ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। वे देश के एकमात्र ऐसे समाजसेवी हैं जो कला, रंगकर्म, साहित्य और संस्कृति के साधकों का भी उन्नयन कर रहे हैं। यह अपने आप में अनोखी बात है। यही निराली बात उन्हें सभी समाजसेवियों में सर्वोपरि स्थान प्रदान करती है। वे समाजसेवा के गगन में दैदीप्यमान हैं और इसके बाद भी उनके पांव धरा पर हैं। सहजता और सरलता उनका स्वाभाविक गुण है। इसी कारण नटरांजलि थिएयर आर्ट्स (एनटीए) ने डॉ. विजय किशोर बंसल (डीलिट) को “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि अवॉर्ड-2022” से सम्मानित किया है। इस तरह का यह प्रथम अवॉर्ड है। खास बात यह है कि डॉ. विजय किशोर बंसल को यह अवॉर्ड मिस्र (इजिप्ट) के कलाकारों ने दिया।

dr vijay kishor bansal family
मिस्र के कलाकारों ने डॉ. विजय किशोर बंसल के परिजनों के साथ भी फोटो खिंचवाई

एनटीए, आगरा की निदेशक और जानी-मानी रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल ने 7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव को सफल बनाने में बैकबोन की तरह काम किया। वे महोत्सव के मुख्य संरक्षक भी हैं। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने जो सहयोग दिया है, वह उल्लेखनीय है। उनका योगदान ऐसा है जिसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।मुख्य संरक्षक होने के बाद भी उन्होंने मंच, माला, माइक की तनिक भी इच्छा नहीं जताई। इजिप्ट के कलाकार मेन्ना, होडा, मोहम्मद अल्ला, निर्देशक मोहम्मद अशरफ ने डॉ. विजय किशोर बंसल को उनके विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि सम्मान 2022” से सम्मानित किया। महोत्सव संयोजक अलका सिंह एवं मिस्र के कलाकारों ने डॉ. विजय किशोर बंसल को शॉल ओढ़ाई और स्मृति चिन्ह भेंट किया। महोत्सव की ताज क्वीन मेन्ना ने इजिप्ट की क्वीन की प्रतिकृति भेंट की।

डॉ. विजय किशोर बंसल और मिस्र से आए कलाकर दल के नेता मोहम्मद अशरफ

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए, आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) के सहयोग से 18,19, 20 सितम्बर 2022 को वि.वि. परिसर स्थित गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित किया गया। भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, मिस्र, मलेशिया, बांग्लादेश के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंतिम दिन नाटक ये मेरा देश की ऐसी प्र्सतुति हुई कि दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

 

महोत्सव में आगरा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी तीन देशों से डॉक्टरेट एवं डीलिट की मानद उपाधि प्राप्त, कोरोना काल में साक्षात अन्नदाता स्वरूप डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि कलाकारों के ब्रजभोग की व्यवस्था करवाई। कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वर्चुअल मंच पर देख कर आयोजकों एवं मेहमान कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत में इजिप्ट, मलेशिया एवं झारखंड के दल को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।

dr vijay kishor bansal social worker
मिस्र की महिला कलाकार खुद को डॉ. विजय किशोर बंसल के साथ फोटो खिंचवाने से रोक नहीं पाईं।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल विशुद्ध समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का पूरे भारत में प्रतिनिधित्व करते हैं। वे देश भर में लगभग 25 संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। समाज सेवा के साथ ही डॉ. विजय किशोर बंसल संस्कृति संवर्धक के तौर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के प्रति भी असीम स्नेह करते हैं। अपने अति व्यस्ततम समय में से भी समय निकालकर देश-विदेश के कलाकारों का स्वागत सत्कार करना कलासाधकों के लिए बड़े उपहार से कम नहीं।

 

मिस्र से कलाकारों का दल 13 सितम्बर, 2022 को ही आगरा में आ गया था। इस दल को डॉ. विजय किशोर बंसल ने अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति आदान-प्रदान के तहत विभिन्न प्रकार के भारतीय उपहार देकर 24 सितम्बर की सुबह विदा किया। सम्मान एवं विदाई के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी, परिवार के नन्हे राजकुमार एवं राजकुमारियां भी सम्मिलित हुए।

dr vijay kishor bansal and egypt artist
कलाकारों का स्वागत तो दिल वाले ही कर सकते हैं।

डॉ. विजय किशोर बंसल को सम्मानित किए जाने पर आयोजन समिति से डॉ आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा, संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, महेश शर्मा, डॉ. मदन मोहन शर्मा, रोहित कत्याल, लालाराम तैनगुरिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

  • Author
  • Recent Posts
Dr. Bhanu Pratap Singh
Dr. Bhanu Pratap Singh
आर्थिक सहयोग की विनम्र अपील
यह वेबसाइट किसी की भी काली कमाई द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं। ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं। जबरन विज्ञापन नहीं लेते हैं। विज्ञापन न देने वाले के खिलाफ खबर भी नहीं छापते हैं। हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किसी से भी विज्ञापन नहीं मांगा। हम चाहते हैं यह वेबसाइट धाकड़पन से चले और आत्मनिर्भर बने। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें।

डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक

गूगल-पे, पेटीएम 9412652233

Bank: SBI, Shastripuram, Agra

Account: 10318742097

IFSC:SBIN0016266

समाचार और विज्ञापन के लिए सहयोग संपर्क करें- livestorytime1@gmail.com
bhanuagra@gmail.com

मोबाइल- 9412652233, 8279625939
Dr. Bhanu Pratap Singh
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
  • भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
  • भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
  • आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026
Tagged 7tn international taj rang mahotsav7वां अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सवAGRAAgra universityAlka singhBangladeshDr vijay kishor bansalDr vijay kishor bansal social agraDr vijay kishor bansal social workerEgyptIndiaInternational Taj rang mahotsavLive story timeMalaysiaNatranjali theater artsNepalTaj mahalUttar Pradeshअंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सवअलका सिंहडॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगराडॉ. विजय किशोर बंसलडॉ. विजय किशोर बंसल समाजसेवीताजमहलताजरंग महोत्सवनटरांजलि थिएटर आर्ट्सपालीवाल पार्क

Post navigation

देश में 33 साल बाद बदले DL बनवाने के नियम, ये हुआ है बदलाव
आगरा यूनिवर्सिटी में बीएएमएस की कॉपिया बदलने वाले शातिर दबोचे, जेल भेजे

Related Posts

dr viveka kumar

वैश्विक महामारी Covid-19 और Heart पर सवाल, डॉ. विवेका कुमार के उपयोगी जवाब

April 29, 2020April 29, 2020Devesh Sharma

श्रीराम के जयकारों से कृष्ण नगरी हुई राममय

January 12, 2021January 12, 2021Dr. Bhanu Pratap Singh
यूक्रेन युद्ध में फंसे निर्दोष अफ्रीकी लोगों की पुतिन को मदद करनी चाहिए

यूक्रेन युद्ध में फंसे निर्दोष अफ्रीकी लोगों की पुतिन को मदद करनी चाहिए

June 4, 2022June 4, 2022Dr. Bhanu Pratap Singh

Live tv

DOWNLOAD APP

Follow me on Twitter

Tweets by @LiveStoryTime1
  • LATEST NEWS
  • Comments

भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन

March 11, 2026March 11, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी

March 11, 2026March 11, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर

March 11, 2026March 11, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

धुएं में न उड़ाएं अपना भविष्य: आगरा कॉलेज की NCC कैडेट्स ने ‘नो स्मोकिंग डे’ पर पेश की जागरूकता की मिसाल

March 11, 2026March 11, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

पॉक्सो केस में खाकी की ‘सुस्ती’ पर कोर्ट का हंटर: गवाही से गायब दरोगा का वेतन रोकने का आदेश, पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश

March 11, 2026March 11, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh
  • LoganFart  commented on शिक्षकों के सामने समस्याएं ही समस्याएं, कुछ तो कीजिए DIOS साहब: jisuzm.tv
  • Hpizij  commented on हिन्दी यात्रा साहित्य के जनक राहुल सांकृत्यायन का जन्‍मदिन आज: combivir online order retrovir 300mg brand order a
  • JeffreyLed  commented on ज्योतिषाचार्य ने कहा- सूर्यग्रण बनाएगा युद्ध की स्थित, ग्रहण काल में भी होंगे द्वारिकाधीश के दर्शन: Инициируем с нахождения: автоломбард – это экономи
  • DerekDox  commented on ADA के खिलाफ पंचायत में किसानों का ऐलान, सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा न मिला तो जमीन नहीं देंगे: meet single women online: meet women at zushi beac
  • Doyggb  commented on यह आग सरकारी है, उठने वाला धुआं ईकोफ्रंडली!: order quetiapine 100mg generic zoloft 50mg tablet

FOLLOW US FACEBOOK

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती

March 2, 2026March 2, 2026Special Correspondent

  Live Story Time, Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 🌊 कालिंदी के तट गूंजा काव्य-संगीत: यमुना मैया की महिमा में डूबा ताज नगरी का आध्यात्मिक समागम यमुना आरती स्थल पर भक्ति और साहित्य का संगम Live Story Time, Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा की पावन धरती पर ताज महोत्सव के अंतर्गत यमुना आरती स्थल, हाथी […]

ताज महोत्सव: राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम के सत्संग भवन में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद में पीएम मोदी की सराहना, संस्कार भारती को आर्ट गैलरी के लिए अंशदान की घोषणा

February 20, 2026February 20, 2026Special Correspondent

  ताज महोत्सव: राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम के सत्संग भवन में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद में पीएम मोदी की सराहना, संस्कार भारती को आर्ट गैलरी के लिए अंशदान की घोषणा डॉ भानु प्रताप सिंह Live Story Time Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जिला प्रशासन आगरा द्वारा आयोजित “ताज महोत्सव” के अन्तर्गत “संस्कार भारती” ने […]

ताजनगरी में ‘रमजान मुबारक’: गुरुवार को पहला रोजा, गंगा-जमुनी तहजीब के बीच शुरू हुआ इबादत का महीना

February 18, 2026February 20, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

February 18, 2026February 18, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

शिवमय हुई ताजनगरी: कहीं निकली भूत-प्रेतों वाली अनूठी बारात, तो कहीं अलौकिक ‘शिव-विवाह’ ने मोहा मन

February 15, 2026February 15, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

काशी विश्वनाथ में महाशिवरात्रि की धूम, 4 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

February 15, 2026February 15, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

LIVE CRICKET SCORE

ADVERTISEMENT

ABOUT Live Story Time

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • OUR TEAM

USE FULL LINK

  • Donation
  • Advertise Tariff
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance

DOWNLOAD APP

author

डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
| Theme: News Portal by Mystery Themes.