चुनाव आयोग ने गुरुवार को इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए। इन आंकड़ों के सार्वजनिक होने के बाद देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विपक्षी दलों की तरफ से लगातार भाजपा पर निशाना साधा जा रहा रहा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, इलेक्टोरल बॉण्ड काले धन को सफ़ेद करने की भाजपाई गारंटी है। इलेक्टोरल बॉण्ड ‘Black Money Tourism’ मतलब पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है।
इलेक्टोरल बॉण्ड काले धन को सफ़ेद करने की भाजपाई गारंटी है।
इलेक्टोरल बॉण्ड ‘Black Money Tourism’ मतलब पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 15, 2024
बता दें कि, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डाटा चुनाव आयोग को सौंप दिया था। अब चुनाव आयोग ने एसबीआई से मिली इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा 15 मार्च (आज) को शाम 5 बजे तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर करने के लिए कहा गया था।
-एजेंसी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026