Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) । इंटर कॉलेज डंडियामई की प्रबंध समिति का election चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र और पर्यवेक्षक अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें रविन्द्र सिंह शर्मा को अध्यक्ष और गोविंद सिंह को प्रबंधक चुना गया। इसके साथ ही अन्य कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हो गया।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र सिंह शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रबंधक गोविंद सिंह, उपप्रबंधक अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष रामनरेश बघेल के अलावा सदस्यों में ओमप्रकाश, मुनेश कुमार, अजयकुमार, संजय सिंह, मुरारीलाल शर्मा, अनूप तिवारी और सतेंद्र सिंह चुने गये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प्रबंधक का सभी लोगों ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026