अब उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए

अब उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

Election POLITICS

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के जाने के 2 दिन के अंदर ही कांग्रेस पार्टी को दूसरा बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर उपाध्याय को 6 साल के लिए निलंबित किया था।
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि ‘उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।’
उपाध्याय ने कहा, ‘मैंने उत्तराखंड को आगे ले जाने के प्रयासों के तहत बीजेपी जॉइन किया है। यह बात कांग्रेस से पूछी जानी चाहिए कि इस तरह की स्थिति क्यों बनी।’ इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ने उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कराने का आरोप लगाते हुए 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया था।