यूपी में कांग्रेस का चेहरा कौन…तो प्रियंका ने कहा, और कोई दिख रहा है क्या

यूपी में कांग्रेस का चेहरा कौन…तो प्रियंका ने कहा, और कोई दिख रहा है क्या

Election POLITICS REGIONAL

कांग्रेस की यूपी प्रभारी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं! संकेतों में यह स्वयं प्रियंका ने बता दिया है। शुक्रवार को पार्टी की ओर से यूपी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया गया। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा कौन है?

इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने सवाल किया, और कोई दिख रहा है क्या? कांग्रेस सरकार बनने की स्थिति में प्रदेश में रोजगार पर सबसे अधिक ध्यान देने की बात कांग्रेस की ओर से कही गई है। कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। हालांकि, इस कार्यक्रम में राहुल गांधी का भाषण संक्षिप्त रहा और वे लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर ही निशाना साधते नजर आए।
प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की स्थिति की बात की। उन्होंने सीधे-सीधे योगी सरकार को निशाने पर लिया। प्रदेश में रोजगार की स्थिति पर चर्चा की। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ियों की चर्चा की। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से लेकर अन्य तमाम धांधली को रोकने और युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य के निर्माण पर जोर दिया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रियंका सबसे प्रमुख किरदार में रहीं। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा कौन है? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने सवाल किया, और कोई दिख रहा है क्या?
विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत नहीं
प्रियंका गांधी ने इस मौके पर भी विधानसभा चुनाव में उतरने के कोई संकेत नहीं दिए। प्रियंका ने कहा कि मैंने चुनाव लड़ना तय नहीं किया है। हालांकि उन्होंने माना कि वह खुद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा हैं। कांग्रेस के दूसरा मेनिफेस्टो जारी किए जाने के मौके पर जब प्रियंका से पूछा गया कि कांग्रेस का सीएम कौन होगा? इस पर प्रियंका ने कहा कि आपको कोई और चेहरा दिखता है? इसको लेकर अब प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होनी तय है। अब तक प्रियंका ने संकेतों में भी इस प्रकार की बात नहीं कही थी। ऐसे में साफ हो गया कि वे खुद को भाजपा के सीएम फेस योगी आदित्यनाथ, सपा के अखिलेश यादव, बसपा की मायावती के समकक्ष खुद को ला चुकी हैं।
8 लाख महिलाओं के लिए नौकरी आरक्षित
प्रियंका ने मैनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान बना है। हम यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए रिजर्व किया जाएगा। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। 12 लाख पद तो अभी भी खाली है। हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे और इसका कड़ाई से पालन कराएंगे। भर्ती परीक्षाओं के लिए फीस नहीं लगेगी। परीक्षा देने के लिए ट्रेन और बस यात्रा भी मुफ्त होगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। हमारी सरकार आएगी तो हम वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो। भर्ती विधान को प्रियंका गांधी ने प्रदेश के 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का दस्तावेज बताया।