हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू के टीटीआर होटल में रोपवे में तकनीकी खराबी आने के कारण 11 लोग फंस गए हैं। पुलिस और अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना करीब 1:45 की है। जब पर्यटक केबल कार से होटल मोक्षा से परवाणू की ओर आ रहे थे कि अचानक ट्रॉली बीच में ही फंस गई।
इससे ट्रॉली में बैठे 11 लोगों की सांसें हवा में अटक गईं। बताया जा रहा है महिला सहित चार लोगों को निकाल लिया गया है जबकि अन्य को निकालने के लिए टीम प्रयास कर रही है। वहीं एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कसौली एयरफोर्स से बात की जा रही है। जल्द ही लोगों को निकाल लिया जाएगा।
सीएम जयराम मौके के लिए रवाना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलन के परवाणू टिंबर ट्रेल में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। प्रशासन मौके पर है। एनडीआरएफ व प्रशासन की मदद से जल्द सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
-एजेंसियां
- Agra News: गांव काकुआ में हज़रत खलीफा अब्दुल रशीद कादरी का पहला उर्स अकीदत और शान-ओ-शौकत से मनाया गया - November 3, 2025
- UP SIR: पंचायत चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, वोटर लिस्ट से हट सकते है करीब 50 लाख फर्जी नाम - November 3, 2025
- Agra News: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण 2026 के दौरान फेक न्यूज पर सख्त नजर, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश - November 3, 2025