प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े कई ठिकानों पर मुंबई और आसपास के इलाक़ों में छापेमारी कर रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के घर पर ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को सुबह छापा मारा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ दाऊद इब्राहिम के साथ संबंधों को लेकर महाराष्ट्र के एक राजनेता भी ईडी के निशाने पर है. ईडी नेताओं और दाऊद के कथित सहयोगियों के बीच पैसे के लेन-देन की भी जाँच कर रही है. इससे 15 दिन पहले एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी. ईडी की छापेमारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि अगर उनके पास जानकारी है, तो देश की सुरक्षा के लिए वे ऐसा कर सकते हैं.
संजय राउत ने कहा कि गुजरात में देश का इतना बड़ा बैंक घोटाला हुआ उसे किसने दबाने की कोशिश की? 2 साल से ममाले की एफआईआर तक नहीं हुई, मुख्य आरोपी भाग कैसे गए ये एक चिंता का विषय है.
- आगरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार व 3 बाल अपचारी अभिरक्षा में; 9 वाहन और 60 किलो पुर्जे बरामद - November 26, 2026
- Agra News: सूने मकान में चोरों का धावा, नल और दीवारों से बिजली के तार तक खींचकर ले गए शातिर - November 26, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल व यूपी के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में जुटेंगे सात राज्यों के अधिकारी - November 26, 2026