राजस्थान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी जयपुर, सीकर, बीकानेर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 बताई गई है। सीकर में एक सीसीटीवी कैमरे में भूकंप के झटके साफ नजर आ रहे हैं। कैमरे में सुबह 8 बजकर 51 सैकंड पर आए भूकंप का केंद्र सीकर का देवगढ़ बताया जा रहा। जहां रिएक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 3.8 बताई गई है।
इसका असर सीकर शहर के अलावा दांतारामगढ़, धोद, खाटूश्यामजी, पलसाना, खंडेला सहित आसपास के कई इलाकों तक रहा। जहां भूकंप के झटकों से लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप केंद्र के आसपास के इलाकों में कई मकानों में दरारें आने की भी सूचना मिली है।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि ‘आज 18 फरवरी को सुबह 8:01 बजे सीकर में भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप की तीव्रता 3.8 रिक्टर, केंद्र 27.55, 75.19 (देवगढ़, सीकर) और सतह से 5 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है।’
-एजेंसियां
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026