Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। भाजपा के नेताओं और उसके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कारनामें आयदिन खुलकर सामने आ रहे हैं। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओमेक्स कॉलोनी में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि गोवर्धन के चर्चित गिरराज मिष्ठान भंडार के मालिक और तथाकथित समाजसेवी भगवान सिंह हलवाई के भतीजे विष्णु सैनी का है। बताया जा रहा है कि विष्णु सैनी भाजपा का नेता भी हैं । साथ ही गोवर्धन में नामचीन गिर्राज रसोई के नाम से यह व्यक्ति होटल भी चलाता है महिला द्वारा बताया गया कि फेसबुक पर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद उसके घर तक चाय पीने के बहाने पहुंचा जिसके बाद शातिर व्यक्ति द्वारा महिला को कोल्ड ड्रिंक में शराब का सेवन करा दिया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । इतना ही नही महिला को गाड़ी में डालकर कही जबरन ले जाने की कोशिश की, जिसमें वह कामयाब नही हो सका।
धन और सम्पर्क के बल पर हलवाई का रौब गोवर्धन है
यहां बता दें कि कुछ समय पूर्व युवक का चचेरा भाई भी छेड़छाड़ के आरोप में जेल चला गया जिसकी जमानत अभी तक नहीं हो पाई है। यह अब दूसरा मामला दुष्कर्म हुआ है । धन और सम्पर्क के बल पर भगवान सिंह हलवाई का रौब गोवर्धन में जम कर बरपता है। जिससे इनके द्वारा ऐसी घटना किया जाना आम बात हो गयी है।
एक चर्चा खत्म नहीं होती है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है
ज्ञात रहे कि कुछ समय पूर्व क्षेत्र की ही युवतियों के साथ एक होटल में इसके तीसरे भतीजे के फोटो वायरल हुए थे जो काफी समय तक चर्चा का विषय बने रहे। एक चर्चा खत्म नहीं होती है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है। लेकिन यह मामला सामने आने पर गोवर्धन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और आरोपी विष्णु सैनी को गोवर्धन क्षेत्र की जनता जल्दी ही जेल की सलाखों के पीछे देखना चाहती हैं वहीं युवती ने घटना थाना वृन्दावन से जुड़ी होने कारण विष्णु सैनी के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026