मौका था महर्षि दयानंद सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह का। इस अवसर पर बुधवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन के पास आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म सम्मेलन में देशभर से सभी धर्मों के धर्मगुरु पहुंचे थे। सभी ने अखंड भारत पर जोर दिया। सम्मेलन में अपना विचार रखते हुए आल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डा. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि पाकिस्तान जल्द भारत में शामिल हो जाएगा।
भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा
वहां की जनता बेहाल है और घर वापसी यानी भारत में शामिल होने की आवाज उठा रही है। इसके बाद बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी भारत में आ जाएगा। यही उत्तम भारत और अखंड भारत है। इसके बाद सभी वक्ताओं ने इस लाइन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। योग गुरु बाबा रामदेव में भी कहा कि पीओके तक भारत बढ़ने वाला है।
हमें विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता
उन्होंने कहा कि अब कातिलाना हमला बंद होना चाहिए तथा पूर्वजों की सांझी संस्कृति और विरासत को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। एक दूसरे के धर्म और संस्कृति का सम्मान करें। हमें विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसी लाइन पर सभी धर्मगुरुओं ने अपने विचार रखते हुए अखंड भारत की परिकल्पना की।
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026