manish agrawal

नेशनल चैम्बर का आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ आंदोलन को समर्थन, दिए ये सुझाव, देखें तस्वीर

BUSINESS NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आगरा के जीवनी मंडी स्थित चैम्बर भवन में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के साथ की एक बैठक आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने चैम्बर के सदस्यों से आंदोलन में सहयोग मांगा। इस पर चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने ऐसी बात कह दी कि अधिवक्ता सन्न रह गए। अध्यक्षता चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने की। संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने किया। था बैठक का आयोजन नेशनल चैम्बर कार्यकारिणी के सदस्य रविंद्र अग्रवाल की पहल पर किया गया।

 

चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना की मांग वर्षो पुरानी है। पूर्व में भी चैम्बर खंडपीठ की स्थापना के संबंध में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुका है।  दशकों पूर्व आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना के संबंध में राय प्रकट करने के लिए जस्टिस जसवंत सिंह आयोग का गठन किया गया था। 900 पृष्ठ की इस रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय के  खंडपीठ की स्थापना की आवश्यकता है और इसके लिए सबसे उपयुक्त स्थान आगरा ही है।  इस आयोग की रिपोर्ट में नेशनल चैम्बर का नाम लिखा हुआ है। मेरठ से आगरा में खंडपीठ की स्थापना का विरोध किया गया था और यह बहाना लगाया गया था कि यह आयोग राजनैतिक है।

 

बार काउंसिल के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद शर्मा ने बताया कि आगरा में खंडपीठ की स्थापना की मांग 55 वर्ष से लंबित हो रही है यह आंदोलन बीच में कुछ ठंडा पड़ गया था।  इसे अब आगे बढ़ाया जा रहा है. न्यायमूर्ति जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में आगरा का दावा बहुत ही प्रबल है।

 

खंडपीठ संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता हेमंत भारद्वाज ने बताया कि इस आंदोलन को मिलकर आगे बढ़ाया जाये। इसे आगे बढ़ाने में हम चाहते हैं कि चैम्बर से हमारे कार्यक्रम में भागीदारी की जाए और चैम्बर  के कार्यक्रमों में संघर्ष समिति की भागीदारी हो। अब इस आंदोलन को जन आंदोलन के रूप में चलाने की जरूरत है। चम्बर पूर्व से ही इस आंदोलन में सक्रिय रहा है।  चृम्बर की आवाज प्रदेश सरकार के गलियारों में गूजेंगी तो इस आंदोलन पर सक्रिय कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने जानकारी दी कि आगरा में खंडपीठ की स्थापना न होने का एक कारण राजनैतिक भी रहा है आगरा में विधि मंत्री किरन रिजीजू आये थे।  हमने यह मांग की थी कि आगरा के प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री से इस विषय में चर्चा के लिए समय दिलाया जाए। उन्होंने दिल्ली पहुंच कर हम को कॉल करने की कही थी लेकिन अभी तक हमें  प्रतीक्षा हो रही है।

नेशनल चैम्बर
नेशनल चैम्बर के साथ वकीलों की बैठक

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि इस आंदोलन में पूर्व में पर्याप्त संघर्ष किया जा चुका है।  आगरा में खंडपीठ की स्थापना से पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश को लाभ मिलेगा। इस संबंध में प्रधानमंत्री से मिला जाए और प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, हमारे सांसदों, मंत्रियों को भी सम्मिलित किया जाए। ईएसआई, ईपीएफ की रिटर्न दाखिल करने, श्रमिक विवादों आदि से संबंधित केस में आगरा के लोगों को इलाहाबाद के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही यह बहुत ही खर्चीला भी होता है।

 

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल ने कहा कि चैम्बर सदैव से इस आंदोलन में सक्रीय भूमिका निभाता रहा है। अब भी नेशनल चैम्बर सक्रिय रूप से इस आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने को तत्पर है।

 

श्री दुर्ग विजय सिंह भैया ने बताया कि नेशनल चैम्बर सामाजिक कार्यों के लिए आगरा एवं आसपास के जनपदों में एक धुरी  है।  नेशनल चैम्बर ने जन सरोकार के सभी आंदोलनों में सक्रीय भूमिका निभाई है। जब ब्रज प्रदेश बनाने की मांग में थी तब भी चैम्बर ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।  अब इस जनांदोलन को चैम्बर के आगे बढ़ाने की जरुरत है। जब जस्टिस जसवंत सिंह कमीशन अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट कर चुका है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेच की स्थापना की आवश्यकता है और आगरा ही उसके लिए एकमात्र उपयुक्त स्थान है तो इसमें कहां परेशानी है। उस आयोग की रिपोर्ट को क्यों नहीं लागू किया जा रह है। इस बार भी संसद भवन में राजस्थान के एमपी जो नागोड़ से हैं उनके द्वारा इस विषय पर चर्चा के लिए कहा गया था किंतु हमारे प्रतिनिधि इसमें शांत रहे। यह एक बहुत ही आश्चर्यजनक है। जन आंदोलन में यदि आवश्यकता पड़ी तो आगरा बंद का भी आह्वान किया जाएगा।

 

खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने विचार रखे गए।  सभी का कहना था कि इस बार कोई निर्णायक रणनीति तैयार की जाए।  अगर आवश्यकता पड़े तो हमें त्याग के लिए भी तैयार रहना चाहिए।  आगरा में टीटीजेड घोषित होने के बाद सरकार के पास आगरा को देने के लिए हाई कोर्ट बेंच के अलावा ही और क्या रह गया है।

 

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा- चुनाव का समय है। अतः हमारी इस मांग के संबंध में पूरे शहर में होर्डिंग्स लगाई जाएं ताकि हमारी आवाज जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के तक जोरदारी से पहुंच सके।  इस बार लड़ाई आर-पार की होनी चाहिए।

 

चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा में खंडपीठ की स्थापना हेतु न्यायमूर्ति जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए।  चैम्बर ने पूर्व में सक्रीय भूमिका निभाई है और अब भी इस आंदोलन में एक सक्रिय भूमिका निभाएगा।  इसके साथ ही एनएलयू की स्थापना की लड़ाई जारी रहेगी

 

बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल, कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, श्रीकिशन गोयल, बैठक के संयोजक रविंद्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल, बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, दुर्ग विजय सिंह भैया, अधिवक्तागणों में हेमंत भारद्वाज, वीरेंद्र भारद्वाज, रामेंद्र पचौरी, राहुल शर्मा, अनुज गर्ग, सौरभ श्रीवास्तव, हरिओम शर्मा, अनूप कुमार सिंह, हरजीत अरोड़ा, विजय गुप्ता, रूपेश भारद्वाज, एस के पचौरी, वीरेंद्र फौजदार, चौधरी अजय सिंह, कार्यवाहक संयोजक हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति, मुदित गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join us on telegram

https://t.me/newsvaccine

 

join us on Whatsapp

https://chat.whatsapp.com/JpXu25ODljwCpndB013lCP

 

Subscribe our Youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCO1duqT4gk67fE57bWOJD6g

 

Facebook page

https://www.facebook.com/livestorytime

 

Follow us on Instagram

https://www.instagram.com/livestorytimeagra/

 

Follow us on Twitter

https://twitter.com/LiveStoryTime1

 

Dr. Bhanu Pratap Singh