baba hardev singh ji

संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर किए अद्भुत सेवा कार्य

PRESS RELEASE RELIGION/ CULTURE

Agra, Uttar Pradesh, India. संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में सम्पूर्ण भारत वर्ष में निरंकारी सत्संग भवनों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया । इसी श्रृंखला में आगरा की जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की नेत्र जांच की गयी। बालूगंज स्थित सुंदरानी अस्पताल एवं वेस्ट अर्जुन नगर स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर नेत्र परीक्षण करवाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। एक हजार से भी ज्यादा ने अपना नेत्र परीक्षण करवाया। 120 लोगों की आँखों में मोतियाबिंद की शिकायत पायी गयी।

निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों में मरीजों की जाँच योग्य डॉक्टरों ने की। मोतियाबिंद से संबंधित रोगियों का ऑपरेशन सुंदरानी अस्पताल में किया जायेगा। मिशन की ओर से जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां एवं नजर के चश्मे भी दिए गए।

प्रातः 6 बजे से ही सेवादल की अनेक टुकड़ियों में महिला एवं पुरुष सेवादारों की लम्बी कतारें लगीं। मानव सेवा के इस पवित्र कार्य में समर्पण भाव अपनाते हुए चिन्हित स्थानों पर सेवा की। प्रमुख तौर पर जैसे स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण को अनुशासित ढंग से किया गया।

प्रातः दस बजे से वसुधैव कुटुंबकम और सद्भावना की भावना से ओत प्रोत निरंकारी मिशन के अनुयायी अपने सतगुरु के नाम का जयघोष करते हुए एक दूजे को सेवा के प्रति प्रेरणा दे रहे थेष मानो ऐसा जान पड़ता था कि एक आदर्श समाज की संरचना को साकार रूप मिल गया हो ।

सुंदरानी अस्पताल में पौधारोपण करते हुए आगरा की जोनल इंचार्ज माता कान्ता ने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाएं हमें ये प्रेरणा देती है कि प्रदूषण चाहे मन के अंदर हो या मन के बाहर, दोनों ही अवस्था में हानिकारक है। इसलिए अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध रखने की जिम्मेदारी हम सबको उठानी चाहिए।

इस अवसर पर आगरा नगर के अनेक सेक्टरों की साध सांगत ने कार सेवा कर लाभ कमाया। सेवादल का कार्य सराहनीय रहा । इस कार्यक्रम में आगरा के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संत निरंकारी मंडल  के सचिन ओबरॉय ने बताया कि मिशन की आगरा जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू  ने सभी सेवादारों के प्रति आभार प्रकट किया।

बता दें कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के सानिध्य में सन्त निरंकारी मिशन ने आध्यात्मिकता द्वारा विश्व को प्रेम, दया, करुणा, एकत्व जैसे भावों से जोड़कर, दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने भक्तों को आध्यात्मिकता के साथ साथ मानवता एवं प्रकृति की सेवा करते हुए अपने कर्त्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी। वर्तमान में इसी श्रंखला को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इसी मंतव्य की पूर्ति हेतु 23 फरवरी को यह नेत्र जांच शिविर लगाये गए ।

इसके अतिरिक्त कोरोना काल में जब समस्त भारतवर्ष के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी तब मिशन की ओर से ‘वननेस वन परियोजना’ के अंर्तगत 21 अगस्त, 2021 को संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 350 स्थानों पर डेढ़ लाख के करीब पौधे रोपित किये गयेष। साथ ही तीन वर्षो तक गोद लेकर उनके पालन पोषण का भी संकल्प लिया गया।

इसी महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए मिशन के सेवादारों द्वारा आज के दिन 50,000 पौधे लगाये। पौधों की निरंतर देखभाल का भी संकल्प लिया ताकि प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके एवं प्राणवायु अर्थात् ऑक्सीजन का निर्माण अधिक से अधिक हो सके। मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है और वह हमें इन वृक्षों के माध्यम द्वारा ही प्राप्त होती है।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है, जिनमें मुख्यतः स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सेवाएं की गई हैं। यह सभी सेवाएं निरंतर जारी हैं।

पूरी दुनिया की नजरें यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव पर, रूस का सैनिकों को भेजने वाला फैसला क्या अगले विश्व युद्ध की शुरुआत है?

Dr. Bhanu Pratap Singh