Kasganj, Uttar Pradesh, India. जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर तथा अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव के साथ तहसील पटियाली एवं सहावर क्षेत्र के गंगा के किनारे स्थित ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर समस्त बांधों का स्थलीय निरीक्षण किया और उन्हें अतिशीघ्र ठीक कराने के सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये। ग्राम नरदोली में ग्रामवासियों की समस्या, शिकायतें सुनकर उनके शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया तथा समस्त ग्रामवासियों को कोरोना महामारी से बचने और टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत क्षेत्रीय लोगों को गंगा में जलस्तर बढ़ने से होने वाली समस्याओं से बचाने के लिये तहसील पटियाली एवं सहावर क्षेत्र के गंगा के किनारे स्थित ग्राम कादरगंज पुल के निकट स्थित बांधों, रिकैहरा, गठौरा, मिहोला, ग्राम इंदा जसनपुर, नगला हंसी पहुंच कर पूर्व में बाढ़ग्रस्त रहे ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर बांधों का निरीक्षण किया। बाढ़ आने पर जलस्तर कितना व कहां तक बढ़ जाता है, बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण के लिये की जा रही तैयारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को समस्त व्यवस्थायें एवं बाढ़रोधक कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गंगा के किनारे स्थित समस्त बन्धों, तटबन्धों की मरम्मत समय से करा लें। बाढ़रोधक कार्य कराने में कोई ढिलाई न बरती जाये। जिससे बाढ़ आने पर क्षेत्रवासियों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्टीमर, नावों और नाविकों तथा टेªक्टरों को चिन्हित कर सूची बना लें, बाढ़ चैकियों पर कार्मिकों की तैनाती कर दें। पशुओं का टीकाकरण और उनके चारे की व्यवस्था रखी जाये। बाढ़ के दौरान होने वाले संक्रामक रोगों से सम्बन्धित दवायें पर्याप्त मात्रा में रखी जायें।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार, उपजिलाधिकारी पटियाली रवेन्द्र कुमार, तहसीलदार तथा सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026