हत्या-आत्महत्या की तीन घटनाओं से सहमा जनपद

BUSINESS Crime HEALTH NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

Mathura (Uttar Pradesh, India) मथुरा , बुधवार की सुबह मथुरा के लिए अमंगलकारी साबित हुई। हत्या की तीन घटनाओं से मथुरा नगरी सहम गई। एक युवक का शव यमुना एक्सप्रेस वे पर यमुना कट के पास मिला। वहीं दूसरे युवक का शव गोवर्धन के एक गैस्ट हाउस में बरामद हुआ। तीसरी घटना राया में घटी जहां एक विवाहिता की मौत के बाद पिता ने जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
युवक को गाडी में लेकर आने की संभावना जताई जा रही है

बुधवार की सुबह थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस की सूचना पुलिस को मिली तो थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया गया। शव के पास से पुलिस को एक बैग भी मिला है। कुछ फोटो भी मिले हैं। यह फोटो एक महिला के साथ है जो ताजमहल पर खिंचवाया गया है। बैग से टोल प्लाजा की पर्ची भी मिली है। जिससे युवक को गाडी में लेकर आने की संभावना जताई जा रही है। इसके आधार पर शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव के आसपास छानबीच की गई जिससे इस मामले का खुलासा किया जा सके।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर, एसपी आरए श्रीशचंद, सीओ महावन आरती सिंह सहित दूसरे आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एसएसपी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभियोग पंजीकृत कर जल्द खुलासा किया जाएगा। आशंका जताई जा रही है हत्या कर युवक का शव यहां फैका गया है। युवक की उम्र तीस साल से कम प्रतीत हो रही थी। युवक के सिर पर पत्थर मार कर हत्या की गई है।

गेस्ट हाउस महिला के साथ रूका था युवक, सुबह मिली लाश
मथुरा के गावर्धन बिजलीघर के निकट स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार की सुबह 38 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

सुबह महिला कहीं चली गई, कमरे में युवक बेहोश और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे
गैस्ट हाउस संचालक विनोद अग्रवाल ने बताया कि सुबह सवा छह बजे तक करीब मुख्य दरवाजा खोला, महिला बाहर से कुंडी लगा कर चली गई। हमने समझा कि चाय या कुछ और लेने गई है। जब कमरे दरवाजा खोला अंदर शव मिला। ये लोग यहां करीब सात साल से आ रहे थे। युवक भरतपुर राजस्थान की महिला के साथ गेस्ट हाउस में रुका था। सुबह करीब पांच बजे गेस्ट हाउस के कमरे रुकी महिला कहीं चली गई। छह बजे सफाई कर्मियों ने कमरे में देखा तो युवक बेहोश था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। गेस्ट हाउस में जमा महिला की आईडी के अनुसार उसका नाम प्रेमवती कोली पत्नी रामप्रताप कोली कठूमर भरतपुर राजस्थान है। युवक की आईडी होटल में नहीं है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

राया में सदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का अरोप
राया के मुहल्ला गढी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता के मायके पक्ष को भी सूचित कर दिया गया। मथुरा से विवाहित के परिजन राया पहुंचे तो उन्हों हत्या किये जाने का आरोप लगा दिया। इससे पहले मृतका के पति सहित दूसरे लोग शव को दफनाने के लिए ले जाना चाहते थे। पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों के आने तक उन्हें रोक दिया। हत्या का अरोप लगाये जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना राया पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा हत्या का अरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

पौने दो साल में कोई दिन ऐसा नहीं गया है जब उनकी बेटी को परेशान नहीं किया गया है
मृतका के पिता हसिम निवासी जयसिंहपुरा मथुरा ने बताया कि उसने अपनी बेटी निदा की शादी 2019 में राया में शाहरूख के साथ की थी। शादी के समय से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। पौने दो साल में कोई दिन ऐसा नहीं गया है जब उनकी बेटी को परेशान नहीं किया गया है। पिता हसिम ने अरोप लगाया कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। मृतका के पिता ने निदा की सास इशरत, ससुर आवाद, पति शाहरूख, ननद सौनी व जेवा के खिलाफ दहेज और जरह देकर हत्या की तहरीर थाना राया में दी है।

Dr. Bhanu Pratap Singh