निर्देशक आदित्य धर ने संजय दत्त के साथ फिल्म ‘धुरंधर ’ के सेट से एक बीहाइंड-द-सीन्स तस्वीर साझा की और इसके साथ दिग्गज अभिनेता के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा: “जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा!! आप ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह आग हैं। ‘दुरंधर’ में आपने जो पागलपन मचाया है, उसे दुनिया को दिखाने का अब इंतज़ार नहीं हो रहा। आपको अपनी ज़िंदगी में पाकर खुद को धन्य मानता हूं। लव यू सर! चीयर्स!! ”
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की पहली झलक में संजय दत्त का दमदार और खौफनाक लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। उनकी तीखी नज़रें, रफ-टफ लुक और ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस ने एक बार फिर साबित किया कि वो असली पावरहाउस परफॉर्मर हैं। इस किरदार में संजय दत्त पूरी तरह से ढलते हुए नज़र आ रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो डरावना भी है और यादगार भी।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है आदित्य धर ने। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
-up18News
- आगरा में दरोगा पर ₹1.25 लाख की रिश्वत का आरोप, ब्याज पर पैसे लेकर दिए फिर भी नहीं छोड़ी JCB - February 25, 2026
- बक्सर में ‘खूनी जयमाला’: स्टेज पर दुल्हन को देखते ही सनकी प्रेमी ने मारी गोली, वाराणसी रेफर - February 25, 2026
- Agra News: ट्रांसपोर्ट बिजनेस के नाम पर ₹9 लाख की ठगी, फर्जी फैक्ट्री कॉन्ट्रैक्ट दिखाकर उद्यमी को लगाई चपत - February 25, 2026