मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद अनोखी और राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी खबर सामने आई है। यहाँ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों का बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम ने जोरदार स्वागत किया। इन कांवड़ियों के बीच एक कांवड़ ऐसी भी थी, जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गई।
इस विशेष कांवड़ पर एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी तरफ पार्टी की सांसद डिंपल यादव की तस्वीर लगाई गई थी। इन कांवड़ियों का कहना था कि उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने, इसी कामना और मन्नत के साथ यह कांवड़ उठाई है और वे जल लेकर आ रहे हैं। इसी दौरान कांवड़ियों का स्वागत करते हुए सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने सांसद डिंपल यादव को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जो अब सुर्खियों में है।
साढ़े 31 लीटर गंगाजल लेकर आ रहे हैं शिवभक्त
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला उस समय का है जब सपा विधायक मोहम्मद फहीम कल हरिद्वार से बरेली के लिए कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों का स्वागत कर रहे थे। एक कांवड़िए ने अपनी कांवड़ पर एक तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर और दूसरी तरफ उनकी धर्मपत्नी व सपा सांसद डिंपल यादव की तस्वीर सजाकर यह यात्रा पूरी की।
सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इन शिवभक्तों ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रचंड जीत और सरकार बनने की विशेष मन्नत मांगी है। इसके लिए ये सभी भक्त साढ़े 31 लीटर गंगाजल उठाकर पैदल चल रहे हैं।
डिंपल यादव को बताया “पूरे देश की मां”
मीडिया से बातचीत करते हुए बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने कहा, “एक तरफ हमारी मान्य सांसद, जो इस वक्त पूरे देश की मां हैं और ममता का प्रतीक हैं, उनका फोटो लगा है; और दूसरी तरफ हमारे लोह पुरुष आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी का फोटो लगा हुआ है।” विधायक ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ यह भी कहा कि इन सभी शिवभक्तों की सच्ची दुआओं और उनकी इस कठिन तपस्या के फलस्वरूप वर्ष 2027 में अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालेंगे।
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026
- UGC नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: कहा—”देश में अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची, यह एक एक्सट्रैक्शन मशीन है” - August 17, 2026
- लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा: पारा क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बारिश के बीच सड़क पर उतरीं छात्राएं - August 17, 2026