उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ने आज शुभ मुहूर्त निकलवाकर अपना नामांकन कर दिया. इस दौरान उनके पति और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव पर रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव समेत भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैनपुरी समाजवादियों का गढ़ है और यहां जीत तय है. हालांकि इस दौरान उन्होंने बीजेपी और बसपा पर हमले भी किये.
अखिलेश यादव ने मैनपुरी सीट से बसपा के प्रत्याशी बदलने पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के फोन पर मायावती ने प्रत्याशी बदल दिया. दरअसल, इस सीट से पहले बसपा ने गुलशन शाक्य को प्रत्याशी बनाया था. लेकिन फिर उनका टिकट काटकर शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बना दिया. डिंपल यादव के खिलाफ एक यादव प्रत्याशी उतारकर बसपा ने बड़ा दांव खेला है. उधर टिकट काटने से नाराज गुलशन शाक्य ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली. गुलशन ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. चुनाव में शाक्य समाज इसका बदला लेगा.
डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं बीजेपी के ठाकुर जयवीर सिंह
बीजेपी मैनपुरी लोकसभा सीट को जीतने का खवाब लंबे समय से देख रही है. इस बार पार्टी ने डिंपल यादव के मुकाबले योगी सरकार में पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है. हालांकि अखिलेश यादव का दावा है कि मैनपुरी में जो भी विकास हुआ है वह समाजवादी पार्टी ने करवाया है. बीजेपी ने यहां कुछ नहीं करवाया. अगर करवाया होता तो अभी तक होर्डिंग्स लग गई होती.
-एजेंसी
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026