नई दिल्ली। आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने नए कप्तान का ऐलान किया है. धोनी अब चेन्नई के कप्तान नहीं रहे उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. धोनी ने पिछले ही सीजन चेन्नई को पांचवीं बार आईपीएल जिताया था और अब उन्होंने टीम की कमान गायकवाड़ को सौंप दी है.
धोनी का कैप्टेंसी रिकॉर्ड
धोनी ने चेन्नई को पांच बार आईपीएल तो जिताया ही इसके साथ-साथ उन्होंने टीम को पांच बार फाइनल में भी जगह दिलाई. वो इकलौते कप्तान हैं जो 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है. वहीं 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया.
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 226 मैच खेले
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 133 मैच जीते, 91 में हार मिली
धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 59.38 फीसदी रहा.
धोनी ने बतौर कप्तान 4660 रन बनाए
बतौर कप्तान धोनी के बल्ले से 22 अर्धशतक निकले.
धोनी ने बतौर कप्तान 218 छक्के और 320 चौके लगाए.
ऋतुराज गायकवाड़ CSK के नए कप्तान
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स के नए कप्तान बनाए गए हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानों का फोटोशूट होता है जिसमें धोनी की जगह गायकवाड़ पहुंचे. ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी चेन्नई के लिए सिर्फ 3 ही सीजन खेले हैं. उन्होंने 2020 में डेब्यू किया था और पहले सीजन में वो सिर्फ 6 ही मैच खेल पाए. लेकिन 2021 में उन्हें पूरा मौका मिला और इस खिलाड़ी ने एक शतक और 4 अर्धशतकों के दम पर 635 रन ठोक दिए.
2022 में गायकवाड़ के बल्ले से 368 रन ही निकले लेकिन पिछले सीजन में गायकवाड़ ने 16 मैचों में 590 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाया. गायकवाड़ आईपीएल में अबतक 52 मैच खेले हैं और उन्होंने 39 से ज्यादा की औसत से 1797 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 135 से ज्यादा का है.
– एजेंसी
- गीता के श्लोकों से संवर रहा नई पीढ़ी का भविष्य: चिन्मय मिशन की राष्ट्रीय गीता पाठ प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 160 बच्चे शामिल - November 25, 2026
- मुंबई में टियारा धोडी का भव्य फैशन शो ‘La Vie En Rose’: ज्वेलरी से लेकर ब्यूटी वेंचर तक का हुआ शानदार आगाज - November 25, 2026
- ‘ब्राउन’ फेम अभिनेत्री वैभवी मल्होत्रा जल्द लेंगी सात फेरे: 7 साल के साथी अंश बत्रा के साथ शुरू करेंगी नई पारी - November 25, 2026