आगरा: जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) दिल्ली की टीमों ने एक माह से कम समय में ही शहर में एक और बड़ी कार्रवाई की। टीमों ने शहर के बैनारा उद्योग लिमिटेड के प्रतिष्ठानों और आवासीय परिसरों पर छापा मारा। पुख्ता सूचनाओं के आधार पर गुरुवार से शुरू की गई यह कार्रवाई अभी जारी बताई गई है। डीजीजीआई की कार्रवाई से सभी जगह हड़कंप मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीजीजीआई की टीमों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर बैनारा उद्योग लिमिटेड के लोहामंडी- बोदला मार्ग स्थित फैक्ट्री, ईपीआईपी सिकंदरा स्थित डीबीजे बियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के अलावा रुनकता स्थित फैक्ट्री और प्रोफेसर कालोनी दिल्ली गेट स्थित आवासीय परिसरों पर सर्च शुरू की। खुफिया टीमों के साथ पुलिस बल भी था। आवासीय परिसर में सर्च के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को भी साथ लिया गया।
सूत्रों का दावा है कि जांच के दायरे में इस कंपनी के वित्तीय मामलों को देखने वाले जयपुर हाउस निवासी एक प्रबंधक को भी शामिल किया गया। कंपनी का माल अन्य शहरों को भेजने वाली जीवनी मंडी स्थित दो ट्रांसपोर्ट कंपनियों से भी गहन पूछताछ की गई।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, बैनारा उद्योग लिमिटेड से जुड़े कुछ वितरकों के यहां दिल्ली व अन्य शहरों में हाल ही में कच्चे पर्चों पर लेन-देन का मामला पकड़ा गया था। बताया जाता है कि इनमें से कुछ वितरकों ने बैनारा उद्योग के साथ व्यापार की स्वीकारोक्ति की। इसके बाद डीजीजीआई ने अपना खुफिया नेटवर्क सक्रिय कर दिया और गुरुवार को यहां आकर कंपनी के ठिकानों पर व्यापारिक लेन-देन की पड़ताल शुरू कर दी। सूत्रों का दावा है कि जांच टीमों के हाथ ऐसे कागजात लगे हैं जो कर अपवंचना की ओर इशारा कर रहे हैं। जांच टीमें कंपनी के मालिकों से भी पूछताछ के प्रयास में लगी हुई हैं।
गौरतलब है कि इससे पूर्व विगत अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में डीजीजीआई ने शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारियों के यहां सर्च अभियान चलाया था। उस मामले में भी लेन-देन की कच्ची पर्चियां हाथ लगी थीं, जिनकी जांच जारी है और कारोबारियों को सम्मन जारी किए जाने की सूचना है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026