मुंबई (अनिल बेदाग): रेकिट के प्रमुख कार्यक्रम डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे 2025 के अवसर पर भारत का पहला एकीकृत स्वच्छता शिक्षण प्लेटफ़ॉर्म ‘हाइजीन बिल्डिंग ऐज़ लर्निंग एड ’ लॉन्च किया। यह अभिनव मॉडल प्रभादेवी प्राइमरी मराठी स्कूल, वर्ली, मुंबई में शुरू किया गया है, जो इमारतों को “हाइजीन लर्निंग हब्स” में बदलकर बच्चों को स्वच्छता सिखाने का एक अनोखा तरीका पेश करता है।
एच-बाला का 6सी दृष्टिकोण – करिकुलम, कम्युनिटीज़, कोलैबोरेशन, कैंपस, कनेक्ट और चिल्ड्रन – शिक्षा और स्वच्छता को जोड़कर बच्चों को सीखने का जीवंत अनुभव देता है। रेकिट इसे 20 शहरों तक विस्तार देने की योजना बना रहा है, ताकि स्वच्छता शिक्षा को नई दिशा दी जा सके।
रेकिट के कम्युनिकेशंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर रवि भटनागर ने कहा, “एच-बाला सिर्फ एक पहल नहीं, बल्कि भारत की अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य चैम्पियनों में निवेश है।”
डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने अब तक 28 राज्यों के 8.4 लाख स्कूलों में 2.6 करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाई है। 12 वर्षों से यह कार्यक्रम स्वच्छता और व्यवहार परिवर्तन की दिशा में भारत के सबसे प्रभावशाली जनस्वास्थ्य अभियानों में से एक बन चुका है।
-up18News
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026