लखनऊ। यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर काफी दिनों से मंथन जारी है। जल्द ही यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों की अटकलें चल रही हैं। ओबीसी और दलित चेहरे में किसी को भी बीजेपी यूपी की कमान दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास कई दावेदारों के नाम पहुंचे हैं, जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसद मौर्य नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रयागराज महाकुंभ के महाआयोजन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन देने के लिए आदरणीय गृहमंत्री जी का आभार व अभिनंदन।
वहीं, अब डिप्टी सीएम और गृहमंत्री अमित शाह के बीच हुई मुलाकात ने एक बार फिर यूपी की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। हालांकि, ये मुलाकात शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है। इसके बाद भी कयासों का दौर जारी है। कुछ लोगों का कहना है कि क्या फिर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान केशव प्रसाद मौर्य को दी जा सकती है?
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026