सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तरहीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कहा कि कांग्रेस सांसद पिछले कई सालों से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग के साथ अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। वहीं, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने आरोप लगाया है कि, 2018 में उसकी मुलाकात राकेश राठौर से हुई। मुलाकात के दौरान राकेश राठौर ने महिला को तैलिक महासंघ सीतापुर का महिला जिलाध्यक्ष बना दिया। महिला का आरोप है कि 2020 में वह राकेश राठौर के बुलाने पर उनके घर गई थी, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल करते रहे।
इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि, राकेश राठौर ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि अगस्त 2024 में राकेश राठौर ने महिला को अपने घर बुलाया और सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और इसके बाद वो लगातार उसे धमका रहे रहे हैं।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026