कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब तक राहुल गांधी हैं तब तक कांग्रेस को कोई बचा नहीं सकता और उन्हें कांग्रेस से कोई हटा नहीं सकता। इसलिए अब पार्टी समाप्ति की ओर है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को देखकर महात्मा गांधी की आत्मा भी रो रही होगी क्योंकि उनके सिद्धान्तों के खिलाफ सारी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गए हैं।”
आचार्य कृष्णम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने से वो हारने वाले नहीं हैं। देश की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।”
राहुल ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना
दरअसल, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा था- “नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं। प्लेयर खरीद कर, कैप्टन को डरा कर, अंपायर पर दबाव डाल कर और EVM के दम पर 400 पार का नारा लगा रहे हैं जबकि हकीकत में सब मिला कर भी वह 180 पार करने की हालत में नहीं हैं। यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।”
-एजेंसी
- फिल्म ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में हुई शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री: ट्रेलर में दिखा चुलबुला अंदाज, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का - August 31, 2026
- पैन इंडिया सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार और रौद्र अवतार, फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का पोस्टर रिलीज़ - August 31, 2026
- गणेशोत्सव 2026 के पावन अवसर पर प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम की आवाज़ में रिलीज होगी ‘श्री गणेश वंदना’ - August 31, 2026