महाराष्ट्र के ठाणे ज़िला अंतर्गत उल्हासनगर के एक थाने में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के एक नेता को गोली मारने का आरोप लगा है.
इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. इस घटना के बाद राज्य की मुख्य विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन पर ‘जंगल राज’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.
क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में महेश गायकवाड़ को तीन गोली लगी. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
उनके साथ एक अन्य शख्स राहुल पाटिल को भी दो गोली लगी है. हालांकि वो ख़तरे से बाहर बताए गए हैं.
कल्याण पूर्व से बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड़ को इस घटना के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. बताया गया है कि भूमि विवाद के कारण यह घटना घटी.
महेश गायकवाड़ को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण के लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे का क़रीबी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद इलाक़े में तनाव है, जिससे निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
-एजेंसी
- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात, रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी - October 9, 2026
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026