Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मंदिरों के नगर के रूप में विख्यात श्रीधाम वृन्दावन में चरणपादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निःशक्त एवं असहाय तथा जरूरतमंद लोगों और बच्चों को सर्दी से बचने के लिए चप्पल एवं जूते वितरित किए गए। इस चरणपादुका वितरण अभियान के प्रेरणा स्त्रोत राजस्थान के नागौर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की यह सोच है कि हर नंगे पांव को मिले चरणपादुका। उनकी इसी सोच को मूर्तरूप देते हुए चरणपादुका वितरण अभियान की संयोजिका प्रतिभा शर्मा एडवोकेट ने आई. ए. एस. डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चरणपादुका वितरण कार्यक्रम का यह आयोजित किया जिसमें बी.एन.एस हैल्थ एण्ड एडस नई दिल्ली एवं सदगुरु सेवा संस्था झालावाड़ के सहयोग से वृन्दावन के नारायण आश्रम में रह रहे निराश्रित व अनाथ बच्चों को सर्दी से बचाब हेतु चरणपादुका पहनाई गई।
चरणपादुका वितरण कार्यक्रम वर्ष 2016 से अनवरत चल रहा है
चरणपादुका अभियान की संयोजिका प्रतिभा शर्मा ने डॉ. सोनी का जन्मदिन बच्चों के साथ बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी लोगों ने सबसे पहले केक काटा उसके बाद स्वल्पाहार करते हुए डॉ. सोनी के लिए बिहारी जी से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि आई. ए. एस. डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी द्वारा चलाया गया यह चरणपादुका अभियान वर्ष 2016 से अनवरत चल रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका प्रतिभा शर्मा ने बधाई देते हुये कहा कि आप बृजभूमि में हर नंगे पांव को चरणपादुका उपल्बध कराएं जिससे इन सर्द हवाओं से हर जरूरतमंद को राहत मिल सके, यही आपका संकल्प और हमारी कोशिश है। इस अवसर पर कृष्णा गोस्वामी, डा.अनीता गुप्ता, हरीतिमा, कल्पना शर्मा,श्याम गुप्ता, हिमांक शर्मा, मधूलिका स्यानिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026