राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉक्टर महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की तलाश में दिल्ली पुलिस की 15 सदस्यीय टीम जयपुर पहुंची लेकिन मंत्री के निजी निवास पर कोई नहीं मिला जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके आवास पर समन का नोटिस चिपका दिया.
इस नोटिस में कहा गया है कि रोहित जोशी 18 मई तक पुलिस के सामने पेश हों और जांच प्रक्रिया में शामिल हों.
पुलिस जब उनके आवास पर पहुंची तो रोहित जोशी घर नहीं मिले हैं और उनका फ़ोन भी बंद आ रहा था.
जयपुर में रोहित जोशी के ना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम अब सवाई माधोपुर निकल गई है. एफ़आईआर में रोहित जोशी पर सवाई माधोपुर के एक होटल में रेप का आरोप लगाया गया है.
आठ मई को दिल्ली के सदर बाज़ार थाने में एक 24 वर्षीय लड़की ने रोहित जोशी के खिलाफ़ रेप समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज कराई थी और ये मामला ज़ीरो एफ़आईआर के तहत दर्ज किया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को तलाश रही है.
इस युवती का आरोप है कि अभियुक्त ने उससे दोस्ती की और फिर उसका रेप किया. युवती ने वीडियो बनाए जाने और उसके आधार पर ब्लैकमेल किए जाने के आरोप भी लगाए हैं.
-एजेंसियां
- विघ्नहर्ता के जयघोष से गूंजी ताजनगरी, श्री गणेश के भव्य नगर-परिभ्रमण के साथ आगरा के ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ - September 28, 2026
- आगरा में 2 अक्टूबर से शुरू होगा तीन दिवसीय संत रविदास समरसता महोत्सव, बीएसएनएल ग्राउंड में जुटेंगे 5 हजार से अधिक लोग - September 28, 2026
- ‘इनका जनाधार नहीं, इन्हें बीजेपी ने जितवाया…’, बसपा सुप्रीमो मायावती का नगीना सांसद चंद्रशेखर पर अब तक का सबसे तीखा हमला - September 28, 2026