सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों पर बात बन गई है.
अखिलेश यादव ने बताया कि कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि अभी कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. सपा और कांग्रेस दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं.
बीते दिनों अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को लेकर नाराजगी भरे बयान दिए गए थे. इससे इंडी गठबंधन में दरार पड़ने के संकेत नज़र आ रहे थे.
अब अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ”कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है.”
अखिलेश ने लिखा, ”ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी.” हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
-agency
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026