रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत से रूबरू हुए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘आईएनएस खंडेरी’ की समुद्री यात्रा का एक अद्भुत और रोमांचकारी अनुभव रहा। मैंने समुद्र के नीचे घंटों बिताए और अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी की लड़ाकू क्षमताओं और आक्रामक ताकत को देखा।’
भारतीय नौसेना की पानी के भीतर क्षमताओं से रूबरू होने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि वह भारत की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। भारतीय नौसेना एक आधुनिक, शक्तिशाली और विश्वसनीय बल है। भारतीय नौसेना हर स्थिति में सतर्क और विजयी होने की क्षमता रखती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कर्नाटक के कारवार स्थित कारवार नेवल बेस का दौरा किया।
कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कारवार नेवल बेस पर भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ योग सत्र में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि दुनिया भर में योग के संदेश को पहुंचाने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से कई कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार रात को कारवार में भारतीय नौसेना के कर्मचारियों और उनके परिजनों से मुलाकात की थी।
एक अन्य ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा था कि करवार नौसेना क्षेत्र में भारतीय नौसेना के कर्मचारियों और उनके परिजनों से बातचीत करके बेहद खुशी हुई। हमारे रक्षाकर्मी देश की सेवा करते हैं और देश सरहदों को सुरक्षित रखते हैं। उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें समर्थन और शक्ति देकर देश सेवा में तत्पर रहने को प्रेरित करते हैं। खंडेरी पनडुब्बी कलवरी क्लास की दूसरी पनडुब्बी है। इसको सितंबर 2019 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
-एजेंसियां
- Agra News: गजब हाल, कथित भाजपा नेता चौकी पर कर रहा सुनवाई, पुलिस बता रही सफाई कर्मी - June 18, 2025
- Agra News: मूंग-मक्का खरीद और सरसों लैब के नाम पर किसानों का शोषण, रालोद ने जिलाधिकारी को बताई समस्या - June 18, 2025
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में डा धर्मेंद्र ने की मरीज की जटिल सर्जरी, नाक, आंखों की हड्डियों को गला चुके बड़े ट्यूमर को निकाला गया - June 18, 2025